2026 राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-ए ने अपने अभियान का आगाज बेहद खौफनाक अंदाज में किया है। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल को 306 रनों के विशाल अंतर से रौंद दिया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में भारत-ए की रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
शुरुआती झटके और फिर धमाकेदार वापसी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मात्र 42 रन के स्कोर पर टीम के तीन प्रमुख बल्लेबाज (वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और आयुष बदोनी) पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में भारतीय टीम मुश्किल में घिरी नजर आ रही थी।
तिलक और कुशाग्र का शतकीय प्रहार संकट के समय तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने मोर्चा संभाला। चौथे नंबर पर आए तिलक ने 107 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि पांचवें नंबर पर उतरे कुमार कुशाग्र ने 117 रन कूटे। दोनों के बीच हुई 206 रनों की साझेदारी ने मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया। अंततः भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 332 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।
नेपाल का बल्लेबाजी क्रम हुआ तहस-नहस 333 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाली टीम भारतीय गेंदबाजों के चक्रव्यूह में ऐसी फंसी कि पूरी टीम 11.3 ओवर में महज 26 रन पर सिमट गई। नेपाल का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका और पांच खिलाड़ी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
गेंदबाजों का घातक प्रदर्शन भारतीय गेंदबाजी की कमान प्रिंस यादव ने संभाली, जिन्होंने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। उनका बखूबी साथ हर्षित राणा ने दिया, जिन्होंने 4 विकेट झटके। शाहबाज अहमद को एक सफलता मिली। इस जीत के साथ ही भारत-ए ने टूर्नामेंट में अपनी धाक जमा दी है।
India A s largest victory (by runs) in List A cricket ✅
— BCCI (@BCCI) November 20, 2026
An exceptional performance from India A to register a mammoth 3️⃣0️⃣6️⃣-run victory over Nepal to kickstart their #RisingStarsAsiaCup campaign 🥳🥳
Scorecard ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm#TeamIndia | #INDAvNEP pic.twitter.com/RMzAlrrHDG
पेरू में सुबह-सुबह भूकंप के जोरदार झटके, 6.7 की तीव्रता से थरथराई धरती
‘एवेंजर्स डूम्सडे’ देखने से पहले हो जाएं तैयार: बिना कन्फ्यूजन मूवी समझनी है, तो अभी देखें ये 15 फिल्में
भारत को देखिए : ट्रंप ने अपने ही फेडरल रिजर्व के खिलाफ खोला मोर्चा, ब्याज दरों पर उठाए गंभीर सवाल
अपनों के बीच भावुक हुए मठ के संन्यासी : मां की अर्थी को कंधा देते ही छलक पड़े CM योगी के आंसू
माँ को खोने का दर्द: भावुक हुए सीएम योगी, पैतृक गाँव में अंतिम दर्शन कर नम हुईं आँखे
मुंबई के गार्डन में सरेआम गुंडागर्दी: लड़के-लड़की को घेरकर बरसाए मुक्के और डंडे, देखें वीडियो
नीतीश सेतु का उद्घाटन: श्रेय की सियासत और तेजस्वी के तीखे सवाल
हमीरपुर बिजली विभाग में बवाल: महिला कर्मचारी ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, अश्लील हरकत का लगाया आरोप
गोवा में सिनेमा का महाकुंभ: 57वें IFFI का भव्य आगाज, सीमाओं से परे गूंजी कहानियों की गूंज
फ्लाइट बनी कॉन्सर्ट स्टेज: सोनू निगम ने सह-यात्रियों के बीच बिखेरा सुरों का जादू