मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के चिराग नगर स्थित फीनिक्स मॉल के पास एक गार्डन में कुछ युवकों ने एक लड़के और लड़की को घेरकर बेरहमी से पिटाई की।
क्या है वायरल वीडियो में? सोशल मीडिया पर 1.18 मिनट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवकों का एक समूह एक लड़के और लड़की के चारों ओर खड़ा है। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती है, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल जाती है।
डंडे और मुक्कों का हुआ इस्तेमाल विवाद बढ़ने पर युवकों का ग्रुप आक्रामक हो गया। वीडियो में गुलाबी कुर्ता-पायजामा पहने एक युवक के हाथ में डंडा साफ देखा जा सकता है, जिससे वह लड़के पर हमला करता है। इसके अलावा, अन्य युवक लड़के पर मुक्कों की बरसात कर देते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान लड़की को भी निशाना बनाया गया और उसके साथ भी मारपीट की गई।
पुलिस की कार्रवाई का इंतजार यह वीडियो सुभाष कुमार नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि, अभी तक इस विवाद और मारपीट की ठोस वजह सामने नहीं आई है।
क्या यह घटना किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है या फिर मोरल पुलिसिंग का मामला? फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
A group of Muslim boys confronting and surrounding a single boy and girl, with physical pushing and arguments at a public garden behind Phoenix Mall in Chirag Nagar, Mumbai.😳 pic.twitter.com/iXUUayzIO0
— subash kumar (@Krishan10_) November 20, 2026
मंच पर माला का घमासान: हरीश रावत और यशपाल आर्य की खींचतान देख सिर पीट बैठीं कुमारी शैलजा
भिवंडी में आग का तांडव: स्क्रैप गोदाम से उठी लपटों ने ली 7 घरों की बलि
मणिपुर का जहरीला जाम : संदिग्ध शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 125 अस्पताल में भर्ती
नेमप्लेट पर वंदे मातरम देख भड़के इमाम? निकाह पढ़ाने से किया इनकार, अब पहुंचे जेल
श्रेय लेने पर सियासी घमासान: 17 महीने पहले चालू हो चुके पुल का फिर क्यों हो रहा उद्घाटन?
राहुल गांधी पर रविंद्र चव्हाण का प्रहार: सत्ता की भूख में देश को बदनाम करना बंद करें
भारत का नेपाल पर बवंडर अटैक: 306 रनों से मिली ऐतिहासिक जीत, महज 26 रन पर ढेर हुए विरोधी
टेस्ट क्रिकेट का ‘नाइटवॉचमैन’: शुभमन गिल के आउट होने पर टीम इंडिया ने क्यों उतारा अंशुल कंबोज को?
बिग बॉस 20: क्या माही विज का सफर हुआ खत्म? काजी तौकीर के गेम पर मंडराया खतरा!
मेटा दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का धावा: 7 दिन का अल्टीमेटम, वरना भारत में कारोबार मुश्किल