शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक बेहद अजीब और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां घर की नेमप्लेट पर वंदे मातरम और जय हिंद लिखे होने के कारण एक इमाम द्वारा निकाह पढ़ाने से इनकार करने का आरोप लगा है। मामला अब पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी तक पहुंच गया है।
क्या है पूरा मामला? घटना रोजा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर बरमौला गांव की है। मोनिश सिंह की बहन का निकाह 15 नवंबर को तय हुआ था। परिवार ने गांव की मस्जिद के इमाम सुरफान रजा कादिरी से निकाह पढ़वाने के लिए पहले ही सहमति ले ली थी। तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन निकाह से ठीक एक दिन पहले स्थिति बदल गई।
नेमप्लेट बनी विवाद की वजह मोनिश का आरोप है कि इमाम ने जब उनके घर के दरवाजे पर लगी नेमप्लेट पर वंदे मातरम और जय हिंद लिखा देखा, तो वह आग बबूला हो गए। युवक के अनुसार, इमाम ने इन शब्दों और परिवार के कुछ हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करने पर आपत्ति जताते हुए निकाह पढ़ाने से साफ इनकार कर दिया। परिवार को आनन-फानन में दूसरे इमाम की मदद लेकर निकाह संपन्न कराना पड़ा।
इमाम ने आरोपों को नकारा दूसरी ओर, आरोपी इमाम सुरफान रजा कादिरी ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इमाम का कहना है कि उन्होंने निकाह से 10 दिन पहले ही परिवार को अपनी असमर्थता जाहिर कर दी थी। उन्होंने अपने बचाव में तर्क दिया कि उनके भाई की परीक्षा थी और पिता की तबीयत खराब थी, जिसके चलते उन्हें बाहर जाना पड़ा। उन्होंने नेमप्लेट वाले विवाद को मनगढ़ंत बताया है।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी मोनिश की शिकायत पर रोजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सौरव दीक्षित के निर्देश पर गठित टीम ने 20 नवंबर को इमाम सुरफान रजा कादिरी को टेढ़ी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। 29 वर्षीय इमाम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, इस मामले को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
शाहजहांपुर में मकान की नेमप्लेट पर वंदे मातरम् जय हिंद और ‘जय भारत लिखवाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। एक अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि इन शब्दों और परिवार के हिंदू रीति-रिवाजों को अपनाने की वजह से मस्जिद के इमाम ने उनकी बहन का निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। जबकि इमाम ने कहा… pic.twitter.com/fIKlLc5OOY
— Asif Ansari (@Asifansari9410) November 19, 2026
MPPSC 2027: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा तोहफा, अब साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा
प्रिंस यादव का कहर: नेपाल के खिलाफ 6 रन देकर झटके 5 विकेट, इंडिया-ए की ऐतिहासिक जीत
मुंबई: फीनिक्स मॉल के पास युवक-युवती पर हमला, BJP नेता ने बताया मुस्लिम गुंडागर्दी
राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर भड़का CAIT, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखा कड़ा पत्र
एशिया कप में भारत का प्रचंड प्रहार: नेपाल को 306 रनों से रौंदकर पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंची टीम इंडिया
इंडोनेशिया में ट्रेन और मिनीबस की भीषण टक्कर: इंजन में लगी आग, चालक की मौत
ड्रेसिंग रूम विवाद पर भावुक हुए सरफराज खान, बोले- मेरी पत्नी रो रही थी, किसी ने फोन नहीं उठाया
स्कूल बना अखाड़ा: प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन ने एक-दूसरे के बाल खींचे, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
दिल्ली में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोक संगीत, भारत मंडपम में बिखरे संस्कृति के रंग
सिर्फ AI के भरोसे नहीं चल सकती दुनिया : सत्य नडेला ने दी बड़ी चेतावनी