सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से आई एक तस्वीर ने सबको हैरान कर दिया है। शिक्षा के मंदिर में दो जिम्मेदार महिला शिक्षकों ने मर्यादा की ऐसी धज्जियां उड़ाईं कि हर कोई शर्मसार हो गया।
क्या है मामला? वायरल वीडियो में स्कूल की एक प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन आपस में बुरी तरह उलझती नजर आ रही हैं। स्कूल कैंपस के अंदर हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे और थप्पड़ों की बरसात कर दी।
क्यों शुरू हुआ बवाल? मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ एक मोबाइल फोन बना। आरोप है कि बहस के दौरान एक शिक्षिका ने दूसरी शिक्षिका का फोन जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने बदसलूकी की सारी हदें पार कर दीं।
प्रशासन की सख्त कार्रवाई वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया है। सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास विभाग) ने आदेश जारी करते हुए दोनों शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
पद की गरिमा भूलकर स्कूल परिसर में हुई इस लड़ाई ने अब शिक्षकों के आचरण पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, विभाग ने मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है।
*#Watch: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच बाल खींचने से लेकर थप्पड़ों की बरसात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।#MadhyaPradesh pic.twitter.com/TxADOg9cQW
— Hindustan (@Live_Hindustan) May 4, 2025
समंदर में उड़ेगा भारत का पहला इलेक्ट्रिक जहाज: महाराष्ट्र में Candela P-12 का सफल परीक्षण
मणिपुर का जहरीला जाम : संदिग्ध शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 125 अस्पताल में भर्ती
जीरकपुर एनकाउंटर: ASI इकबाल हत्याकांड का मुख्य शूटर हरप्रीत गिरफ्तार, होटल में प्रेमिका के साथ था मौजूद
मां की अंतिम विदाई में छलके मुख्यमंत्री योगी के आंसू, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
माँ को खोने का दर्द: भावुक हुए सीएम योगी, पैतृक गाँव में अंतिम दर्शन कर नम हुईं आँखे
पहली बार गोद में लिया अपने जिगर का टुकड़ा: कांप उठे पिता के हाथ, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
ड्रेसिंग रूम विवाद पर भावुक हुए सरफराज खान, बोले- मेरी पत्नी रो रही थी, किसी ने फोन नहीं उठाया
तुलसी की वापसी का जादू बरकरार: स्मृति ईरानी बनीं बेस्ट टीवी एक्ट्रेस , DPIFF 2026 में मिला बड़ा सम्मान
शुभमन गिल का DRS विवाद: मैदान पर भड़के कीवी खिलाड़ी, अंपायर से हुई तीखी बहस
ड्रेसिंग रूम लीक विवाद: सरफराज खान ने तोड़ी चुप्पी, गौतम गंभीर के कॉल पर किया बड़ा खुलासा