एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में इंडिया-ए ने नेपाल को करारी शिकस्त दी है। भारतीय टीम ने नेपाल को 306 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 332 रन बनाए, जिसके जवाब में नेपाली टीम महज 26 रनों पर ढेर हो गई।
प्रिंस यादव की धारदार गेंदबाजी नेपाल की पारी को ध्वस्त करने का काम तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने किया। प्रिंस ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में केवल 6 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। यह उनके लिस्ट-ए करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रिंस ने अपने पहले ही ओवर में डबल-विकेट मेडन फेंका, जिसने नेपाल की कमर तोड़ दी।
यॉर्कर से किया नेस्तानाबूत प्रिंस यादव ने अपनी सटीक गेंदबाजी से नेपाली बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। उन्होंने पवन सर्राफ, प्रतिस और कप्तान संदीप लामिछाने को बोल्ड कर अपनी लय दिखाई। उनकी यॉर्कर गेंदों का किसी भी बल्लेबाज के पास कोई जवाब नहीं था। प्रिंस की आग उगलती गेंदों के सामने नेपाल की आधी टीम चंद ओवरों में ही पवेलियन लौट गई।
हर्षित राणा का भी चला जादू प्रिंस के अलावा हर्षित राणा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। राणा ने 16 रन खर्च करके 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने अर्जुन कुमल, कुशल भुर्तेल, राशिद खान और लोकेश बाम को आउट किया। वहीं, स्पिनर शाहबाज अहमद को एक विकेट मिला। नेपाल की पूरी टीम महज 11.3 ओवर में ही सिमट गई।
कुशाग्र और तिलक की शतकीय साझेदारी जीत के असली नायक कुमार कुशाग्र रहे, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कुशाग्र ने 102 गेंदों में 117 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे। कप्तान तिलक वर्मा ने भी 107 रनों का योगदान दिया। दोनों के बीच 206 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिसने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
अब इंडिया-ए का अगला मुकाबला रविवार को पाकिस्तान शाहींस के खिलाफ होगा।
PRINCELY YORKED! ⚡
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 20, 2026
Prince Yadav strikes with a pinpoint yorker as Nepal find themselves in deep trouble! 🎯
Watch India A vs Nepal in the #DPWorldAsiaCupRisingStarsMens2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/UPTeLgXZjP
1962 में मेरा गांव छीना, अब माफी मांगो : राहुल के समझौतावादी तंज पर रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा
जीरकपुर एनकाउंटर: ASI इकबाल हत्याकांड का मुख्य शूटर हरप्रीत गिरफ्तार, होटल में प्रेमिका के साथ था मौजूद
पेरू में 6.9 तीव्रता के भूकंप से दहला लीमा, संसद खाली; रिंग ऑफ फायर की सक्रियता से बड़ी चिंता
खासदार क्रीड़ा संग्राम सीजन 2 का धमाकेदार आगाज: 75 हजार खिलाड़ियों का महाकुंभ शुरू
ताजमहल-निजामुद्दीन जाने पर अड़े पाकिस्तानी मंत्री, भारत ने दिखाई सख्ती; जानें क्या है पूरा विवाद
अनंत सिंह के घर गूंजे मांगलिक गीत: बेटी के तिलक के लिए निकला लाव-लश्कर, शाही शादी की तैयारियां जोरों पर
दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में खाकी की शर्मनाक करतूत: छठ मनाकर लौट रही महिला को जड़ा थप्पड़, धक्का देकर ट्रेन से गिराया
शुभमन गिल का DRS विवाद: मैदान पर भड़के कीवी खिलाड़ी, अंपायर से हुई तीखी बहस
मुंबई के गार्डन में सरेआम गुंडागर्दी: लड़के-लड़की को घेरकर बरसाए मुक्के और डंडे, देखें वीडियो
श्रेय लेने पर सियासी घमासान: 17 महीने पहले चालू हो चुके पुल का फिर क्यों हो रहा उद्घाटन?