दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में गुरुवार को धरती जोरदार झटकों से कांप उठी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई। झटके महसूस होते ही लोग सहम गए और जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।
राजधानी लीमा में अफरातफरी भूकंप के झटके राजधानी लीमा समेत देश के कई बड़े इलाकों में महसूस किए गए। दहशत का आलम यह था कि लीमा स्थित संसद भवन को तुरंत खाली कराना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग सड़कों पर भागते और डरे-सहमे दिखाई दिए।
गहराई और केंद्र का गणित विभिन्न वैश्विक एजेंसियों ने तीव्रता को लेकर मामूली अंतर बताया है। जर्मनी के भू-विज्ञान अनुसंधान केंद्र (GFZ) ने तीव्रता 6.8 बताई, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 6.9 दर्ज किया। भूकंप का केंद्र जुनिन क्षेत्र से 34 किमी उत्तर में और जमीन से करीब 108 से 129 किमी नीचे था।
तांबा खदानों पर टिकी नजरें भूकंप का केंद्र जुनिन क्षेत्र है, जो पेरू में तांबा खनन का बड़ा केंद्र है। यहाँ स्थित टोरमोचो खदान देश की सबसे बड़ी खदानों में से एक है। पेरू दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तांबा उत्पादक देश है, इसलिए वैश्विक बाजार के लिहाज से भी इस क्षेत्र में हलचल मायने रखती है। हालांकि, अभी तक खदानों को किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
राहत की बात: सुनामी का खतरा नहीं अमेरिकी सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने स्पष्ट किया है कि इस भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने या बड़ी संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं मिली है। राहत दल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
रिंग ऑफ फायर का खतरनाक इलाका पेरू रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में स्थित है, जो करीब 40 हजार किमी का एक ऐसा इलाका है जहाँ सबसे अधिक सक्रिय ज्वालामुखी और भूकंपीय दरारें हैं। अगस्त में आए 6.7 तीव्रता के भूकंप में दो लोग घायल हुए थे, वहीं जुलाई में जुनिन में ही आए 5.5 तीव्रता के भूकंप में 6 लोगों की जान गई थी। देश में बार-बार आ रहे भूकंपों ने आम जनता की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
Temblor en Lima #temblor #sismo #peru pic.twitter.com/GQwnerEgRR
— Mailyn Mendoza Villacorta (@thaiz_0004) November 21, 2026
मां की अंतिम विदाई में छलके मुख्यमंत्री योगी के आंसू, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026: धुरंधर का जलवा, समय रैना ने भी मारी बाजी
MPPSC 2027: अब साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किया आधिकारिक कैलेंडर
पेरू में 6.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप: संसद से सड़क तक मची अफरा-तफरी
अनंत सिंह के घर गूंजे मांगलिक गीत: बेटी के तिलक के लिए निकला लाव-लश्कर, शाही शादी की तैयारियां जोरों पर
19 राज्यों में बढ़ा मौसम का खतरा: बंगाल-बिहार में तेज हवाओं का अलर्ट, दिल्ली में धुंध और ठंड की दस्तक
ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप: बिना मैच खेले पाकिस्तान को ट्रॉफी, भारतीय टीम का जोरदार विरोध
1962 में मेरा गांव छीना, अब माफी मांगो : राहुल के समझौतावादी तंज पर रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा
क्या रॉबर्ट पैटिनसन हैं अब तक के सबसे कायर जेम्स बॉन्ड? नोलन की टिप्पणी और टॉम हॉलैंड का समर्थन चर्चा में
इंडोनेशिया में ट्रेन और मिनीबस की भीषण टक्कर: इंजन में लगी आग, चालक की मौत