क्या था पूरा मामला? ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम को मिली निराशाजनक हार के बाद कई विवाद सामने आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सरफराज खान पर ड्रेसिंग रूम की खबरें बाहरी लोगों तक पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया था। इस खबर ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी थी।
तनाव में था परिवार इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए सरफराज खान ने बताया कि यह दौर उनके और उनके परिवार के लिए बेहद कठिन था। उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर बिना किसी आधार के खबरें चला दी गईं। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं किससे बात करूं। मैं उस समय एनसीए में रिहैब कर रहा था। मुझे खुद से फर्क नहीं पड़ा, लेकिन मेरे पिता, अम्मी और पत्नी को रोता देख बहुत बुरा लगा।
गौतम गंभीर ने दिया साथ सरफराज ने खुलासा किया कि इन आरोपों के बीच गौतम गंभीर ही वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने उन्हें फोन किया। सरफराज ने बताया, गंभीर सर ने मुझे सलाह दी कि इन फालतू की राजनीति से दूर रहो और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करो। जब मैंने उन्हें बताया कि मेरा परिवार बहुत दुखी है, तो उन्होंने मेरे पिता नौशाद खान को खुद फोन किया और उन्हें ढांढस बंधाया।
नाम खराब करने की साजिश सरफराज ने सोशल मीडिया पर चलने वाली अफवाहों पर निशाना साधते हुए एक कहावत का जिक्र किया कि अगर किसी का काम खराब नहीं कर सकते, तो उसका नाम खराब कर दो। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर उन्होंने कोई गलती की होती, तो उन्हें इंडिया ए या अन्य दौरों के लिए नहीं चुना जाता। उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और उन्हें नीचा दिखाने की साजिश करार दिया।
क्रिकेट पर है पूरा ध्यान सरफराज ने कहा कि वे इन सब बातों को पीछे छोड़ चुके हैं। उन्होंने अब तक भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक हैं। फिलहाल, सरफराज का पूरा फोकस अपनी बल्लेबाजी और आगामी चुनौतियों पर है, ताकि वे भारतीय टीम के लिए बेहतर योगदान दे सकें। गंभीर का समर्थन उन्हें इस कठिन समय से बाहर निकालने में काफी मददगार साबित हुआ।
Sarfaraz Khan on Gautam Gambhir s call during his tough phase of life ? https://t.co/OVHIGcK61x
— adi. (@Hurricanrana_27) November 20, 2026
बिग बॉस 20: राशन चोरी का इल्जाम, काजी का नया अवतार और उदिति की रैंकिंग ने घर में मचाया बवाल
क्या सिंधु जल संधि पर नरम पड़ा भारत? PAK मंत्री के दिल्ली दौरे के बीच MEA का दो-टूक जवाब
गोरखपुर PDA रथयात्रा हादसा: JCB चालक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
माँ को खोने का दर्द: भावुक हुए सीएम योगी, पैतृक गाँव में अंतिम दर्शन कर नम हुईं आँखे
मिशन 2027: यूपी की हर सीट पर आधी आबादी का पहरा, भाजपा ने तैनात की 403 महिला योद्धा
राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर भड़का CAIT, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखा कड़ा पत्र
ताजमहल-निजामुद्दीन जाने पर अड़े पाकिस्तानी मंत्री, भारत ने दिखाई सख्ती; जानें क्या है पूरा विवाद
कानूनी पचड़े में फंसीं दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम, पूर्व पति ने दायर किया मानहानि का केस
बिग बॉस 20: क्या माही विज का सफर हुआ खत्म? मनु पंजाबी के दावे ने मचाई खलबली
दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में खाकी का तानाशाही चेहरा: महिला को बेरहमी से पीटा, माथा फटा