चक्रवाती तूफान अकवान अब कमजोर पड़कर एक वेल मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया में तब्दील हो चुका है, लेकिन इसका असर अभी खत्म नहीं हुआ है। इसके अवशेषों के कारण देश के 10 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
तूफान गोपालपुर के पास तट से टकराने के बाद ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। राहत और बचाव कार्य के तहत ओडिशा में प्रशासन ने करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। निचले इलाकों में जलभराव के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। संवेदनशील क्षेत्रों में NDRF और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं।
मौसम विभाग ने पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के 10 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। 21 नवंबर को छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल (गंगा के मैदानी और उप-हिमालयी क्षेत्र), झारखंड और दक्षिण-पूर्वी बिहार में भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, असम और मेघालय में भी झमाझम बारिश के आसार हैं।
लगातार बारिश के कारण जमीन में नमी अधिक होने से फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा बढ़ गया है। ओडिशा के गजपति, गंजाम, पुरी, बालासोर; पश्चिम बंगाल के बांकुरा, पुरुलिया, मिदनापुर, हावड़ा; और झारखंड के रांची, गुमला व सिंहभूम जिलों में जलभराव की कड़ी निगरानी की जा रही है।
चक्रवात का असर जहां पूर्वी भारत में बारिश के रूप में है, वहीं उत्तर भारत में मौसम बदल रहा है। दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही कोहरा और धुंध छाने लगी है, जिससे ठंड के तेवर कड़े हो गए हैं।
समुद्र की स्थिति अभी भी अशांत है। मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि वे 21 नवंबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के इलाकों में न जाएं। तटीय सुरक्षा और जहाजों की आवाजाही को लेकर भी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से भारतीय रेलवे ने एहतियाती कदम उठाते हुए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लें।
*The #Depression (Remnant of Severe Cyclonic Storm “#Akvan”) over south coastal Odisha moved northwards and #weakened into a #Well_Marked_Low_Pressure Area over Central #Odisha at 2330 hours IST of yesterday, the 20th #November, 2026. It is likely to move nearly northwards over… pic.twitter.com/C7H6ikNWDO
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 20, 2026
बिहार को मिली बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण की दूरी अब होगी पलकों में तय
ड्रेसिंग रूम विवाद पर भावुक हुए सरफराज खान, बोले- मेरी पत्नी रो रही थी, किसी ने फोन नहीं उठाया
1962 में मेरा गांव छीना, अब माफी मांगो : राहुल के समझौतावादी तंज पर रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा
मां की अंतिम विदाई: नम आंखों से CM योगी ने दी अंतिम विदाई, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
केएल राहुल का ऐतिहासिक कारनामा: SENA देशों में शतक ठोकने वाले बने पहले भारतीय ओपनर!
पहली बार गोद में लिया अपने जिगर का टुकड़ा: कांप उठे पिता के हाथ, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
नीतीश सेतु के विज्ञापन से नीतीश की तस्वीर गायब, बिहार की सियासत में मचा बवाल
वायरल वीडियो: महिंद्रा के काले घोड़े के आगे BMW ड्राइवर ने जोड़े हाथ, रेस लगाने से कर दिया इनकार
श्रेय लेने पर सियासी घमासान: 17 महीने पहले चालू हो चुके पुल का फिर क्यों हो रहा उद्घाटन?
होर्मुज में इजरायली जहाज पर हमले का दावा: क्या जंग ने ले ली है नई दिशा?