अंतरराष्ट्रीय भगोड़ों की सूची में एंट्री भारतीय मूल के गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर अब अमेरिका का शिकंजा कस गया है। FBI ने उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांछित 10 सबसे बड़े भगोड़ों की सूची (Top 10 Most Wanted Fugitives) में शामिल कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 1 मिलियन डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया गया है।
ट्रांसनेशनल क्राइम नेटवर्क का सरगना जांच एजेंसियों के अनुसार, गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप का नॉर्थ अमेरिकन लीडर है। यह गिरोह अमेरिका और कनाडा में हत्या, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी और हथियारों की अवैध सप्लाई जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देने के लिए कुख्यात है।
कनाडा का भी एक्शन केवल अमेरिका ही नहीं, कनाडा भी बराड़ की तलाश में जुटा है। कनाडा ने उसे अपने देश के टॉप 25 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में नंबर-1 पर रखा है। उसकी जानकारी देने वाले के लिए कनाडा ने अलग से 2.32 करोड़ रुपये ($250,000) के इनाम की घोषणा की है।
FBI की सख्त चेतावनी FBI लॉस एंजिल्स के असिस्टेंट डायरेक्टर पैट्रिक ग्रैंडी ने बराड़ को बेहद खतरनाक करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब बराड़ की तस्वीर और विवरण दुनिया भर के हर डिजिटल प्लेटफॉर्म और FBI की वेबसाइट पर प्रमुखता से उपलब्ध रहेंगे। उसे पकड़ना अब एजेंसी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
गंभीर आरोपों की लंबी फेहरिस्त चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि बिश्नोई और बराड़ का गिरोह टारगेट किलिंग और जबरन वसूली के जरिए डर का साम्राज्य चलाता है। उन पर आरोप है कि वे भारत की जेलों से बैठकर भी अपना नेटवर्क संचालित करते रहे हैं। विशेषकर भारतीय डायस्पोरा के बीच इस गैंग का खौफ सबसे अधिक रहा है।
हत्या और ड्रग तस्करी के मामले बराड़ पर जून 2023 में कनाडा के सरे में एक सिख मंदिर के बाहर एक प्रमुख व्यक्ति की हत्या का आदेश देने का आरोप है। इसके अलावा, चार्जशीट में मार्च 2024 से जुलाई 2025 के बीच लॉस एंजिल्स में एक प्रतिद्वंद्वी गैंग से 520 किलोग्राम कोकीन चोरी करने जैसा गंभीर मामला भी दर्ज है।
FBI Assistant Director in Charge in Los Angeles, Patrick Grandy, discusses the case against FBI Top Ten Fugitive, Satinderjeet Singh, who is wanted for a variety of alleged crimes across the United States and Canada, including leading a transnational criminal syndicate… pic.twitter.com/C49oJfKFXH
— FBI Los Angeles (@FBILosAngeles) November 21, 2026
दिल्ली में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोक संगीत, भारत मंडपम में बिखरे संस्कृति के रंग
मुंबई के पार्क में कपल पर जानलेवा हमला: अश्लील कमेंट्स का विरोध करने पर 8 नाबालिगों ने बरसाए डंडे-चप्पल
सत्ता की भूख में देश को बदनाम न करें : राहुल गांधी पर रविंद्र चव्हाण का तीखा प्रहार
दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026: धुरंधर का जलवा, समय रैना ने भी मारी बाजी
मणिपुर में जहरीली शराब का तांडव: 15 की मौत, 181 अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप
पत्नी रो रही थी, पापा दुखी थे... : आरोपों के बीच गौतम गंभीर का वह फोन कॉल जिसने सरफराज खान को संभाला
ट्रंप का भारत मॉडल पर दांव: अमेरिकी फेडरल रिजर्व को निशाने पर लिया
ट्रंप का एशियाई दांव: फिलीपींस-थाईलैंड से 17 अरब डॉलर की डील, तीन देशों को मिली निराशा
वैश्विक ऊर्जा संकट: दुनिया में बेतहाशा महंगी हुई ईंधन, भारत में कैसे थमी कीमतों की रफ्तार?
खासदार क्रीड़ा संग्राम सीजन 2 का धमाकेदार आगाज: 75 हजार खिलाड़ियों का महाकुंभ शुरू