चंदेल जिले में मेथेनॉल का जहर मणिपुर के चंदेल जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले ने पूरे राज्य को दहला दिया है। अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 181 लोग गंभीर हालत में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। शुरुआती जांच में इस त्रासदी के पीछे मेथेनॉल पॉइजनिंग (Methanol Poisoning) होने का अंदेशा जताया गया है।
अस्पतालों में मरीजों का तांता इंफाल के शिजा और बबीना अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है। शिजा अस्पताल के संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ. चेतन खुंडोंगबाम ने बताया कि अस्पताल में 140 मरीज पहुंच चुके हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि बेड फुल हो चुके हैं। तीन मरीजों की हालत नाजुक है, जिनका हीमोडायलिसिस किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने RIMS और JNIMS से अतिरिक्त मदद मांगी है।
मुख्यमंत्री ने लिया हालातों का जायजा मुख्यमंत्री खेमचंद युमनाम ने सीधे अस्पतालों का रुख किया। उन्होंने शिजा और बबीना अस्पताल पहुंचकर मरीजों के उपचार का जायजा लिया और डॉक्टरों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए। सरकार ने चंदेल जिले में विशेषज्ञों की एक मेडिकल टीम भी तैनात की है, जो वहां राहत और उपचार कार्य संभाल रही है।
सुगनू से जुड़ा शराब का कनेक्शन पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रभावित लोगों ने कथित जहरीली शराब काकचिंग जिले के सुगनू इलाके से खरीदी थी। फिलहाल चंदेल जिले में स्थानीय स्तर पर शराब निर्माण के कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है कि वे अगली सूचना तक किसी भी स्थानीय स्तर पर बनी शराब का सेवन न करें।
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। राज्य सरकार ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं ताकि इस जहरीली शराब के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध शराब की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
ꯆꯥꯟꯗꯦꯜ ꯗꯤꯁꯇ꯭ꯔꯤꯛ ꯀꯤ ꯃꯅꯨꯡ ꯆꯟꯅ ꯂꯩꯕ ꯆꯥꯛꯄꯤꯀꯥꯔꯣꯡ ꯗꯒꯤ ꯑꯁꯦꯡꯗꯕ ꯌꯨ ꯊꯛꯂꯨꯕꯗꯒꯤ ꯂꯥꯏꯀꯠꯅꯔꯤꯕ ꯑꯅꯥꯕꯁꯤꯡ ꯁꯤꯖ ꯍꯣꯁꯄꯤꯇꯥꯜ, ꯂꯝꯐꯦꯜꯄꯥꯠ, ꯑꯃꯁꯨꯡ ꯕꯕꯤꯅꯥ ꯍꯣꯁꯄꯤꯇꯥꯜ, ꯁꯖꯤꯋꯥ, ꯗ ꯆꯠꯇꯨꯅ… pic.twitter.com/af2IKcRLBf
— Khemchand Yumnam (@YKhemchandSingh) November 20, 2026
नीतीश सेतु का नामकरण: भावुक हुए निशांत कुमार, पिता के 20 वर्षों के तप को बताया बिहार की प्रगति का आधार
कर्ज चुका दूंगा, GDP 20% होगी : ट्रंप ने भारत की तारीफ कर फेडरल रिजर्व को घेरा
मेटा ऑफिस में तोड़फोड़: भाजपा ने कांग्रेस को बताया गुंडों की पार्टी , राहुल गांधी पर साधा निशाना
क्या 2070 तक भारत में मुस्लिम आबादी हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी? जानिए क्या कहती है ताजा रिपोर्ट
19 राज्यों में बढ़ा मौसम का खतरा: बंगाल-बिहार में तेज हवाओं का अलर्ट, दिल्ली में धुंध और ठंड की दस्तक
पेरू में 6.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप: संसद से सड़क तक मची अफरा-तफरी
श्रेय लेने पर सियासी घमासान: 17 महीने पहले चालू हो चुके पुल का फिर क्यों हो रहा उद्घाटन?
स्कूल बना अखाड़ा: प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन ने एक-दूसरे के बाल खींचे, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
बिना फाइनल खेले पाकिस्तान को मिला ब्लाइंड एशिया कप का ताज, भड़की भारतीय टीम ने किया बहिष्कार
मणिपुर शराब त्रासदी: जहरीली शराब का कहर, 16 की मौत और 370 से ज्यादा जिंदगी-मौत के बीच