मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी एक मस्जिद को लेकर विवाद गहरा गया है। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने इस ढांचे को अवैध करार देते हुए इसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। मस्जिद के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
प्राधिकरण का कड़ा रुख MMRDA ने स्पष्ट किया है कि यह निर्माण बिना किसी आधिकारिक अनुमति के किया गया है। प्राधिकरण ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) को इसे तुरंत हटाने का आदेश दिया है। नोटिस के बाद से ही इस मामले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।
मस्जिद समिति का क्या है तर्क? मस्जिद समिति ने अवैध निर्माण के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। समिति का दावा है कि यह एक स्थायी ढांचा नहीं, बल्कि अस्थायी प्रार्थना स्थल है। इसका इस्तेमाल एयरपोर्ट कर्मचारी, टैक्सी ड्राइवर और यात्री नमाज पढ़ने के लिए करते हैं। समिति ने दावा किया कि इसका निर्माण पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी की सहमति से हुआ था।
किरीट सोमैया का बड़ा खुलासा भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इस मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमैया के अनुसार, यह जमीन जीवीके (GVK) द्वारा मोहम्मद सरवर को दी गई थी, जिसके बाद वहां अवैध निर्माण हुआ।
सोमैया का सबसे सनसनीखेज दावा यह है कि पिछले 11 वर्षों से इस स्थल का बिजली (एयर कंडीशनिंग) और पानी का बिल मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन भर रहा था। यानी, जनता का पैसा इस अवैध ढांचे के रखरखाव में खर्च हो रहा था।
दिल्ली तक पहुंची मामला किरीट सोमैया का कहना है कि एयरपोर्ट प्रशासन लंबे समय तक इस मामले में चुप्पी साधे रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्हें दिल्ली जाकर एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास गुहार लगानी पड़ी।
सोमैया के अनुसार, तीन महीने की लंबी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद आखिरकार इस ढांचे को अवैध घोषित करने का आदेश मिला है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस आदेश पर कितनी जल्दी अमल करता है।
Airport MASJID Tutegi pic.twitter.com/3BcnIG2y6r
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) November 21, 2026
ऋषभ पंत का ऐतिहासिक धमाका: तोड़ा धोनी-गिलक्रिस्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड और WTC में रच दिया इतिहास
लाइव शो में वीना मलिक का ब्रेकिंग पॉइंट : मेकअप पोंछा, हील्स उतारीं और ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
रेलवे का बड़ा फैसला: अब ग्रुप बुकिंग के नियमों में छूट, टिकट बुक करना हुआ और भी आसान
युवा हैं देश की असली पूंजी : PM मोदी ने याद दिलाई ऐतिहासिक गलतियां, लखनऊ में बोले- हर हाथ को मिले सम्मान
बिहार का संकल्प: गुरु गोविंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व के लिए जी आयां नू की गूंज
मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 11 साल से जनता के पैसे से हो रहा था भुगतान?
पटना एयरपोर्ट पर दिखी मोदी-नीतीश की पुरानी केमिस्ट्री, गर्मजोशी से मिले दिग्गज नेता
सोना-चांदी के गिरते दाम: पीएम मोदी बोले - मैंने कहा, लोगों ने माना और आज उनके पैसे बच गए
क्या खत्म हो गया सूर्य का युग? मिस्टर 360 की टीम इंडिया में वापसी पर BCCI का बड़ा झटका
कार का बोनट खोलते ही उड़े होश; इंजन में कुंडली मारकर बैठा था 7 फीट लंबा अजगर