लद्दाख में केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद हुए पहले स्थानीय निकायों के चुनावों में लोकतंत्र की एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली है। विकास और अधिकारों के प्रति लद्दाख के लोगों की जागरूकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मतदाता अपना वोट डालने के लिए मीलों का सफर तय कर अपने गांव पहुंचे।
इस चुनाव की सबसे चर्चित कहानी लेह की रहने वाली स्टैनजिन पद्मा की है। उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए लेह शहर से पंचायत हल्का टेमिसगाम तक की लंबी यात्रा की। पद्मा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सराही जा रही है, जो साबित करती है कि लोकतंत्र की मजबूती में एक-एक वोट की कितनी अहमियत है।
लद्दाख के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) के आंकड़ों के मुताबिक, इस चुनाव में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया है। पंचायत चुनाव में 70.03% और नगर परिषद के लिए 52.40% मतदान दर्ज किया गया है। सात साल के लंबे अंतराल के बाद हुए इन चुनावों में युवा, बुजुर्ग, पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और बौद्ध भिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पंचायत चुनाव लद्दाख के आठ जिलों की 192 पंचायतों के लिए आयोजित किए गए। इसमें 192 सरपंच और 1,428 पंच पद शामिल थे। खास बात यह रही कि 55 सरपंच और 1,186 पंच निर्विरोध चुने गए। वहीं, नगर परिषद के चुनावों में कुल 38 वार्ड थे, जिनमें लेह के सभी 21 और करगिल के 13 वार्डों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
लद्दाख की कठिन भौगोलिक स्थिति के बावजूद चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही। जंस्कार जैसे दूर-दराज के इलाके, जहां अभी तक सड़कों का जाल नहीं बिछा है, वहां चुनाव दल को हेलीकॉप्टर के जरिए भेजा गया। सुरक्षा बलों और प्रशासनिक अधिकारियों के आपसी तालमेल ने चुनाव संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई, जिससे सबसे अलग-थलग रहने वाले नागरिक भी अपने भविष्य का फैसला करने के लिए मतदान कर सके।
*#WATCH | Leh, Ladakh: A voter, Stanzin Padma, travelled from Leh city to her village in Panchayat Halqa Temisgam to cast her ballot during the Ladakh Panchayat Elections 2026.
— ANI (@ANI) November 22, 2026
Ladakh recorded a 70.03% voter turnout in the Panchayat elections and 52.40% in the Municipal Council… pic.twitter.com/SEWbx3bKMr
मैक्सिको में जंग का मैदान: खूंखार ड्रग माफिया एल चापो इसिद्रो की गिरफ्तारी के बाद भड़की भीषण हिंसा
पिच से सियासत के मैदान में युजवेंद्र चहल, बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी
गालिब की सरजमीं पर गूंजी उर्दू: SCO समिट में पाक मंत्री ने छोड़ी अंग्रेजी, शायरना अंदाज से जीता दिल
अनंत सिंह की बेटी का तिलक: खाने के लिए मची लूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई अफरा-तफरी
मुंबई के पार्क में कपल से दरिंदगी: अश्लील कमेंट्स का विरोध करने पर लात-घूंसों और डंडों से पीटा
चाय के लिए जिद और खौफनाक अंत: नशे में धुत पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को उतारा मौत के घाट
भारत ने दी थी हरी झंडी, फिर भी ताजमहल क्यों नहीं गए पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक?
मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 11 साल से जनता के पैसे से हो रहा था भुगतान?
कल का मौसम: 15 राज्यों में बिगड़ेगा मिजाज, कहीं बर्फीली हवाएं तो कहीं चक्रवाती तूफान का अलर्ट
सिराज को टीम से बाहर करने पर छिड़ी सियासी जंग: इमरान मसूद के धार्मिक बयान पर घिरी कांग्रेस