मांड्या: कर्नाटक के मांड्या में एक युवक द्वारा बीच सड़क पर किए गए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना मांड्या के महावीर सर्कल की है, जहां एक युवक ने यातायात के बीच बाधा उत्पन्न कर सनसनी फैला दी।
बस के सामने खड़ी की स्कूटी घटना उस समय हुई जब एक KSRTC बस व्यस्त चौराहे पर रुकी हुई थी। तभी एक बाइक सवार युवक ने अपनी स्कूटी अचानक बस के सामने खड़ी कर दी। देखते ही देखते सड़क पर यातायात थम गया। वाहन चालक और राहगीर यह देखकर हैरान रह गए कि युवक बीच सड़क पर जोर-जोर से अल्लाह हू अकबर और नारा-ए-तकबीर के नारे लगाने लगा।
पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई युवक की इस हरकत से चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद मांड्या ईस्ट पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। एसपी वीजे शोभारानी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान उमर फारूख के रूप में हुई है।
पूछताछ में क्या बोला आरोपी? पुलिस हिरासत में जब उमर फारूख से इस व्यवहार का कारण पूछा गया, तो उसने बेहद अजीब बयान दिया। आरोपी ने दावा किया कि उस वक्त उसके अंदर अल्लाह का प्रवेश हो गया था, जिसके प्रभाव में उसने यह सब किया। उसने यह भी कहा कि उसे उस घटना के बारे में कुछ भी याद नहीं है।
मानसिक तनाव का है दावा जांच में सामने आया है कि उमर फारूख पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान है। मिली जानकारी के अनुसार, उसकी दो शादियां हुई हैं और उसकी दूसरी पत्नी ने उस पर घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज करा रखा है। परिजनों का कहना है कि पारिवारिक विवादों के चलते ही उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है।
कर्नाटक के मांड्या में, उमर फारूक ने ट्रैफिक के बीच अपनी बाइक रोकी, एक बस के सामने खड़ा हो गया और अल्लाहु अकबर तथा नारा-ए-तकबीर के नारे लगाए।
— Singh am (@ASD24X7) November 21, 2026
इससे यात्री और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। इसके बाद वह अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गया। pic.twitter.com/MTUHqkDknl
क्या धुरंधर 3 का होगा धमाका? IFFI 2026 में राकेश बेदी ने तोड़ी चुप्पी
क्या खत्म हो गया सूर्य का युग? मिस्टर 360 की टीम इंडिया में वापसी पर BCCI का बड़ा झटका
बृहन्नला ब्रिगेड : बंगाल में ट्रांसजेंडरों को मुख्यधारा से जोड़ने की अनूठी पहल
दिल्ली की छात्राओं के लिए बड़ी राहत: दो नए रूट पर शुरू हुई यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बसें
गालिब की सरजमीं पर गूंजी उर्दू: SCO समिट में पाक मंत्री ने छोड़ी अंग्रेजी, शायरना अंदाज से जीता दिल
सहारनपुर में बड़ी चूक: जज समझकर ओवैसी को दे दी गार्ड ऑफ ऑनर , मचा हड़कंप
चेन्नई में काव्या मारन-अनिरुद्ध का शाही रिसेप्शन: मुख्यमंत्री विजय से लेकर दिग्गजों तक का लगा जमावड़ा
अफगान मंत्री आएं तो जासूस, पाकिस्तान आए तो कूटनीति : पाक के दोहरे मापदंड पर भड़के अफगानी
सत्ता की भूख में देश को बदनाम न करें: राहुल गांधी पर बरसे रविंद्र चव्हाण
बीच सड़क पर मचाया बवाल, चिल्लाया अल्लाह हू अकबर : पूछताछ में युवक ने दिया हैरान करने वाला जवाब