चेन्नई के प्रतिष्ठित आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में फिल्म और संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
पहली बार एक साथ दिखी रॉयल जोड़ी शादी के बाद यह पहला मौका था जब यह नया जोड़ा सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर आया। दोनों का अंदाज बेहद शाही था और मेहमानों की निगाहें उन्हीं पर टिकी थीं।
काव्या मारन रेड कलर के खूबसूरत फ्लोरल लेस टू-पीस आउटफिट में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। वहीं, अनिरुद्ध ने गहरे मैरून रंग की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली बंदगला जैकेट और ब्लैक ट्राउजर पहनकर अपने लुक को शानदार बनाया।
ग्रीस में रचाई थी सेल्फ रिस्पेक्ट शादी अनिरुद्ध और काव्या ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी की थी। इस शादी को बेहद निजी और सादगी भरा रखा गया था। डीएमके आईटी विंग के सचिव डॉ. टी. आर. बी. राजा ने जानकारी दी थी कि कपल ने सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज (आत्मसम्मान विवाह) की है।
सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए अनिरुद्ध ने लिखा था, जिंदगी में एक बार होने वाला पल, जो ताउम्र के लिए है।
क्या है सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज? तमिलनाडु में प्रचलित इस विवाह पद्धति की शुरुआत समाज सुधारक पेरियार ई. वी. रामासामी ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य बिना किसी धार्मिक भेदभाव के समानता और आपसी सम्मान के आधार पर शादी संपन्न करना है।
इस तरह की शादी में दूल्हा-दुल्हन गवाहों के सामने एक-दूसरे को माला या अंगूठी पहनाकर जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हैं। साल 1967 में तमिलनाडु सरकार ने इस विवाह पद्धति को कानूनी मान्यता दी थी।
चेन्नई में हुए इस ग्रैंड रिसेप्शन ने फैंस के बीच काफी चर्चा बटोरी है। शादी के दिन आइवरी कलर के ट्रेडिशनल लुक के बाद, रिसेप्शन में जोड़े का यह आधुनिक-शाही अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
காவியா கலாநிதி மாறன் - அனிருத் ரவிச்சந்தர் திருமண வரவேற்பு புகைப்படம் ❤️❤️❤️#SunNews | #KaviyaMaran | #Anirudh | #KaviyaAnirudhReception pic.twitter.com/GYRtXX3GWK
— Sun News (@sunnewstamil) November 21, 2026
ड्रेसिंग रूम विवाद पर भावुक हुए सरफराज खान, बोले- मेरी पत्नी रो रही थी, किसी ने फोन नहीं उठाया
गली क्रिकेट से मैटरनिटी हॉस्पिटल तक: प्रिंस विलियम और केट ने शेयर की मुंबई यात्रा की खास यादें
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: बल्क टिकट बुकिंग की सीमा खत्म, अब एक साथ बुक करें अनलिमिटेड सीटें
चलती ट्रेन में डकैती का लाइव शो : वीडियो बनाने के शौक ने 208 करोड़ के लुटेरों का खेल बिगाड़ा
MPPSC 2027: अब साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किया आधिकारिक कैलेंडर
मेटा ऑफिस में तोड़फोड़: भाजपा ने कांग्रेस को बताया गुंडों की पार्टी , राहुल गांधी पर साधा निशाना
नेमप्लेट पर वंदे मातरम देख भड़के इमाम? निकाह पढ़ाने से किया इनकार, अब पहुंचे जेल
बिग बॉस 20: राशन चोरी का इल्जाम, काजी का नया अवतार और उदिति की रैंकिंग ने घर में मचाया बवाल
बुलेट ट्रेन का पावर मिशन सफल: सूरत-बिलिमोरा के बीच 50 किमी ट्रैक पर दौड़ी बिजली
राजस्थान पंचायत चुनाव: सत्ता के डबल इंजन को ग्रामीणों ने दी मात, कांग्रेस का परचम और BJP की करारी हार