भारत की पहली मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना ने एक बड़ा तकनीकी पड़ाव पार कर लिया है। गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच 50 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर को सफलतापूर्वक एनर्जाइज्ड (विद्युतीकृत) कर दिया गया है। यह उपलब्धि ट्रेन के ट्रायल रन और भविष्य के संचालन की दिशा में एक निर्णायक कदम है।
अत्याधुनिक 2x25 केवी तकनीक का इस्तेमाल इस कॉरिडोर पर दुनिया की आधुनिक हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं में इस्तेमाल होने वाली 2x25 केवी ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम तकनीक लगाई गई है। यह तकनीक बुलेट ट्रेन को निर्बाध और उच्च क्षमता वाली बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। रेलवे की तकनीकी टीमें सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करते हुए चरणबद्ध तरीके से पूरे सिस्टम की निगरानी कर रही हैं।
14 सब-स्टेशनों से मिलेगा पॉवर ग्रिड को बल 508 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर को बिजली देने के लिए कुल 14 ट्रैक्शन सब-स्टेशन (TSS) बनाए जा रहे हैं। बिलिमोरा में स्थापित पहला सब-स्टेशन अब पूरी तरह तैयार है, जो गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के 220 केवी अंबेठा ग्रिड से जुड़ा है। पूरे विद्युत नेटवर्क का नियंत्रण एक केंद्रीकृत कंट्रोल सेंटर के जरिए किया जाएगा।
इंजीनियरिंग का अद्भुत संगम और सुरक्षा यह 50 किमी का सेक्शन इंजीनियरिंग के लिहाज से बेहद जटिल है। इसमें चार नदियों पर बने पुल और नेशनल हाईवे-53 के ऊपर एक विशाल स्टील ब्रिज शामिल है। यात्रियों और स्थानीय निवासियों को शोर से बचाने के लिए पूरे ट्रैक पर 94,000 नॉइज बैरियर्स लगाए गए हैं।
आम जनता के लिए रेलवे की सख्त चेतावनी रेलवे प्रशासन ने इस सेक्शन के आसपास रहने वाले लोगों और श्रमिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। ओवरहेड बिजली उपकरणों के पास जाना, उन्हें छूना या उनके आसपास किसी भी तरह की अनधिकृत गतिविधि करना जानलेवा हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से ओएचई (OHE) लाइन से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
बता दें कि सरकार का लक्ष्य 2027 तक भारत की पहली बुलेट ट्रेन को इस रूट पर दौड़ाने का है।
Moving closer to powering India’s Bullet Train dream! ⚡#Powering_Bharat_Bullettrain
— NHSRCL (@nhsrcl) November 21, 2026
The first section between Surat and Billimora on the Mumbai–Ahmedabad Bullet Train corridor is successfully energised.
⚡ Equipped with an advanced 2 × 25 kV Overhead Traction System
⚡… pic.twitter.com/PsHzDpLcCM
संसद में उड़ाया मजाक, पूछा- ये कैसा प्रधानमंत्री है? : IIT खड़गपुर में PM मोदी ने याद किया पुराना संघर्ष
इंडोनेशिया में ट्रेन और मिनीबस की भीषण टक्कर: इंजन में लगी आग, चालक की मौत
इंडोनेशिया में रूह कंपा देने वाला हादसा: ट्रेन से टकराई मिनीबस, ड्राइवर जिंदा जला
जज समझ पुलिस ने ओवैसी को दी सलामी: सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर की बड़ी चूक
मौत से खिलवाड़: निर्माणाधीन इमारत की ऊंचाई पर उल्टा लटका युवक, वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
UP 2027: अखिलेश यादव का भाजपा पर अंतिम प्रहार , गिनाईं सरकार की 6 बड़ी विफलताएं
लिफ्ट में अब बच्चों की अकेले एंट्री नहीं: महाराष्ट्र में लागू हुए कड़े सुरक्षा नियम
क्या स्क्रीनलेस होगा भविष्य? Nothing का अनोखा AI डिवाइस 8 दिसंबर को होगा लॉन्च
केएल राहुल ने ग्लेन फिलिप्स को क्यों किया ड्रिंक्स पिलाने का वादा? जानिए वेलिंग्टन टेस्ट का मजेदार किस्सा
विकसित भारत का रोडमैप: IIT खड़गपुर पहुंचे PM मोदी, युवाओं के साथ साझा किया विजन