स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके टेक ब्रांड Nothing ने अब एक नई राह पकड़ी है। कंपनी अपना पहला स्क्रीनलेस AI हार्डवेयर पेश करने जा रही है, जो टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल का नजरिया बदल सकता है। 8 दिसंबर 2026 को इस मिस्ट्री डिवाइस से पर्दा उठाया जाएगा।
Nothing ने सोशल मीडिया पर टीजर जारी करते हुए Be present. It s noted. का नारा दिया है। कंपनी के CEO Carl Pei के अनुसार, यह डिवाइस कोई साधारण ऐप नहीं बल्कि एक डेडिकेटेड हार्डवेयर है। इसका मकसद यूजर्स को बार-बार स्मार्टफोन की स्क्रीन देखे बिना AI की शक्तियों का उपयोग करने में सक्षम बनाना है।
लीक हुई तस्वीरों और चर्चाओं के अनुसार, यह डिवाइस आकार में काफी छोटा और पोर्टेबल है। इसमें वॉयस कमांड के लिए खास बटन और स्टेटस बताने के लिए छोटी इंडिकेटर लाइट्स दी गई हैं।
संभावना है कि यह डिवाइस मीटिंग्स को रिकॉर्ड करने, बातचीत का ऑटोमैटिक ट्रांसक्रिप्शन तैयार करने और वॉयस नोट्स को AI की मदद से व्यवस्थित करने (Summarize) में सक्षम होगा। यह सिर्फ एक वॉयस रिकॉर्डर नहीं, बल्कि एक स्मार्ट AI असिस्टेंट की तरह काम कर सकता है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह डिवाइस काम करने के लिए फोन पर निर्भर रहेगा या पूरी तरह इंडिपेंडेंट (SIM/eSIM के साथ)? यह कैसे इंटरनेट से जुड़ेगा—Wi-Fi से या ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से—इसका खुलासा भी लॉन्च इवेंट में ही होगा।
चूँकि यह डिवाइस यूजर की बातचीत और परिवेश से जुड़ा होगा, इसलिए प्राइवेसी को लेकर सवाल उठने लाजमी हैं। क्या यह डिवाइस हमेशा सुनता रहेगा? डेटा कहाँ स्टोर होगा? प्राइवेसी के इन अहम मुद्दों पर Nothing का रुख क्या होगा, इसका इंतजार सभी को है।
फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह फोन की जगह ले लेगा। कार्ल पेई का मानना है कि AI को प्रासंगिक बनाने के लिए हार्डवेयर का यूजर के आसपास मौजूद होना जरूरी है। यह डिवाइस स्मार्टफोन की लत को कम करने और डिजिटल जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक साहसी कदम माना जा सकता है।
8 दिसंबर को होने वाला इवेंट यह तय करेगा कि क्या यह डिवाइस वास्तव में क्रांतिकारी साबित होगा या महज एक प्रयोग बनकर रह जाएगा।
Be present. It s noted.
— Nothing (@nothing) November 20, 2026
8 December. pic.twitter.com/7Nc49GXqdq
कल का मौसम: 15 राज्यों में बिगड़ेगा मिजाज, कहीं बर्फीली हवाएं तो कहीं चक्रवाती तूफान का अलर्ट
आईआईटी छात्र को पीएम मोदी ने दिया चुनाव लड़ने का ऑफर, दिलचस्प बातचीत का वीडियो वायरल
सोना-चांदी के गिरते दाम: पीएम मोदी बोले - मैंने कहा, लोगों ने माना और आज उनके पैसे बच गए
बृहन्नला ब्रिगेड : बंगाल में ट्रांसजेंडरों को मुख्यधारा से जोड़ने की अनूठी पहल
रुको! GTA 6 में राघव चड्ढा का जलवा , AAP ने शेयर किया अनोखा AI वीडियो
चलती ट्रेन में पुलिस की गुंडागर्दी: महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
गोवा में सिनेमा का महाकुंभ: 57वें IFFI का भव्य आगाज, सीमाओं से परे गूंजी कहानियों की गूंज
UP 2027: अखिलेश यादव का भाजपा पर अंतिम प्रहार , गिनाईं सरकार की 6 बड़ी विफलताएं
संसद में उड़ाया मजाक, पूछा- ये कैसा प्रधानमंत्री है? : IIT खड़गपुर में PM मोदी ने याद किया पुराना संघर्ष
तुलसी की वापसी का जादू बरकरार: स्मृति ईरानी बनीं बेस्ट टीवी एक्ट्रेस , DPIFF 2026 में मिला बड़ा सम्मान