विवाद की शुरुआत उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गुजर रही दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (15211) के अंदर एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 18 नवंबर की शाम मुरादाबाद और नजीबाबाद के बीच सफर के दौरान एक पुलिसकर्मी और यात्रियों के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि महिला ने अपनी बेटी के साथ पुलिसकर्मी द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार का विरोध किया था, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया।
थप्पड़ से बेहोश हुई महिला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वर्दीधारी पुलिसकर्मी ने महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि कांस्टेबल ने महिला को जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इस हमले में महिला के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक चोट के कारण वह कुछ देर के लिए बेहोश भी हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने दर्ज कराई FIR वहीं, इस मामले का दूसरा पहलू भी सामने आया है। मौके पर तैनात दो GRP कांस्टेबलों, ललित सागर और अजय कुमार ने दावा किया है कि विवाद सीट को लेकर शुरू हुआ था। उनका आरोप है कि यात्रियों ने मिलकर उन पर हमला किया और उनकी वर्दी फाड़ दी। इस शिकायत पर नजीबाबाद GRP थाने में 6 लोगों (4 महिलाएं और 2 पुरुष) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों पुरुष यात्रियों, पिक्कू कुमार और चंदन ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जवाबदेही पर उठ रहे सवाल घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स रेल मंत्रालय और स्थानीय पुलिस से तीखे सवाल कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला यात्रियों से भरे कोच में सुरक्षा के लिए कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद क्यों नहीं थी? साथ ही, वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी के खिलाफ अभी तक कोई विभागीय कार्रवाई न किए जाने से लोगों में भारी आक्रोश है।
जांच का इंतज़ार फिलहाल, मामले के दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिसकर्मी की करतूत का वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई सच्चाई जानने को उत्सुक है। हालांकि, मुरादाबाद GRP या बिजनौर पुलिस की ओर से अभी तक किसी निष्पक्ष जांच या आरोपी सिपाही की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब पूरी सच्चाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।
*दरभंगा–अमृतसर एक्सप्रेस (15211) में एक महिला और उनकी बेटी से मारपीट हुई। पुलिस कांस्टेबल ने महिला को थप्पड़ मारे। उन्हें नीचे गिरा दिया। महिला का माथा फट गया। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल की हरकत का महिला ने विरोध किया था, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। यह घटना उत्तर प्रदेश में… pic.twitter.com/sQKJZHeQi1
— Sachin Gupta (@Sachingupta) November 20, 2026
सत्ता की भूख में देश को बदनाम न करें : राहुल गांधी पर रविंद्र चव्हाण का तीखा प्रहार
40 साल से अकेले रह रही थीं ललिता, मौत के बाद अपनों को ढूंढने के लिए पड़ोसियों को देना पड़ा इश्तेहार
दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस में खाकी का तानाशाही चेहरा: महिला को बेरहमी से पीटा, माथा फटा
बेटी के तिलक में पावर शो : अनंत सिंह ने दामाद को दी 3 करोड़ की गाड़ी, पटना में जुटे सत्ता के दिग्गज़
अश्लील इशारों का बदला: महिला कर्मचारी ने XEN को ऑफिस में जड़े 6 थप्पड़
क्या तुम मुझसे शादी करोगी? संसद में विदाई भाषण के बीच MP ने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज
वायरल वीडियो: महिंद्रा के काले घोड़े के आगे BMW ड्राइवर ने जोड़े हाथ, रेस लगाने से कर दिया इनकार
बांग्लादेश में फिर दहला सत्ता का गलियारा: विदेश राज्य मंत्री के घर पर हमला, बढ़ रही अराजकता
राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर भड़का CAIT, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखा कड़ा पत्र
FBI के निशाने पर गोल्डी बराड़: मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पकड़वाने पर मिलेंगे 9 करोड़