पटना: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के तिलक समारोह के साथ ही बिहार की राजनीति में एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को पटना के सगुना मोड़ स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित इस भव्य समारोह में बिहार एनडीए के कई बड़े चेहरों ने शिरकत की।
दिग्गज नेताओं का जमावड़ा तिलक समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव और पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र समेत कई नामी हस्तियां पहुंचीं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के तीनों विधायक भी समारोह में उपस्थित रहे। इस दौरान भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मंच से प्रस्तुति दी।
अनंत सिंह का अंदाज और समर्थकों का शोर समारोह के मुख्य आकर्षण अनंत सिंह रहे। रिसॉर्ट में पहुंचते ही वे अपने समर्थकों से घिर गए। इस दौरान उन्होंने सोफे पर खड़े होकर मेहमानों का अभिवादन किया, जिसके बाद समर्थकों ने अनंत दादा जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम में बिहार के गोल्ड मैन कहे जाने वाले प्रेम कुमार सिंह ने भी शिरकत की।
दामाद को 3 करोड़ की डिफेंडर का तोहफा अनंत सिंह ने अपनी बेटी के होने वाले पति ऋषिकेश कुमार को उपहारों से लाद दिया। तिलक में सोना-चांदी के गहनों के अलावा, विधायक ने अपने दामाद को 3 करोड़ रुपये की डिफेंडर गाड़ी भेंट की। परंपरा के अनुसार, फलदान की रस्म के बाद अनंत सिंह कार्यक्रम स्थल से निकल गए और शेष रस्में उनके परिजनों ने पूरी कीं।
25 नवंबर को शाही शादी की तैयारी बेटी की शादी 25 नवंबर को अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में होगी। इसके लिए 10 बीघा जमीन पर महल जैसा भव्य पंडाल तैयार किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आयोजन में 4 लाख से अधिक मेहमानों के शामिल होने का दावा है, जिनके लिए 150 तरह के पकवानों की व्यवस्था की गई है। शादी से पहले होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता के विजेता को 20 लाख की थार गाड़ी इनाम में दी जाएगी।
कानूनी संकट के बीच जश्न भले ही यह आयोजन शाही है, लेकिन अनंत सिंह के लिए आगे की राह कठिन है। पिछले महीने जेडीयू से निष्कासित किए गए अनंत सिंह को विधानसभा से भी नोटिस मिला है। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दुलारचंद हत्याकांड मामले में उन्हें 4 दिसंबर तक सरेंडर करना है। माना जा रहा है कि बेटी की शादी के सभी कार्यक्रम निपटाने के बाद वे विधानसभा को जवाब देंगे और फिर आत्मसमर्पण करेंगे।
*अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद को तो सोने-चांदी से ही तोप दिया। pic.twitter.com/f8uckx23Bj
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) November 20, 2026
मौत से पहले आखिरी ख्वाहिश: अस्पताल के बेड पर सजी क्लासरूम, 18 साल की छात्रा का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल
क्या सिंधु जल संधि पर नरम पड़ा भारत? PAK मंत्री के दिल्ली दौरे के बीच MEA का दो-टूक जवाब
मां की देह से उठते ही टूट गए कठोर योगी! अंतिम विदाई का यह दृश्य देख नम हो गईं सबकी आंखें
जननायक एक्सप्रेस में संग्राम: सीट विवाद में भिड़े यात्री और पुलिस, वीडियो वायरल
टेस्ट क्रिकेट का ‘नाइटवॉचमैन’: शुभमन गिल के आउट होने पर टीम इंडिया ने क्यों उतारा अंशुल कंबोज को?
बॉलीवुड पर मंडराया गैंगस्टर्स का साया, 90 के दशक जैसा खौफ; AICWA ने फडणवीस से मांगी सुरक्षा
‘एवेंजर्स डूम्सडे’ देखने से पहले हो जाएं तैयार: बिना कन्फ्यूजन मूवी समझनी है, तो अभी देखें ये 15 फिल्में
मणिपुर में जहरीली शराब का कहर: 15 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
सलमान से बचने के लिए रखा था : ऐश्वर्या राय के एक्स बॉडीगार्ड ने सालों बाद खोले खौफनाक राज
खासदार क्रीड़ा संग्राम सीजन 2 का धमाकेदार आगाज: 75 हजार खिलाड़ियों का महाकुंभ शुरू