मणिपुर के चंदेल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 250 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। यह घटना इंफाल से करीब 87 किलोमीटर दूर चक्पिकारोंग इलाके में हुई, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
अस्पतालों में जूझ रहे मरीज जहरीली शराब के शिकार हुए अधिकांश लोग किसान हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरीजों को इंफाल के दो बड़े अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शिजा हॉस्पिटल में 200 से ज्यादा और बबीना हॉस्पिटल में 55 मरीजों का इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने लिया हालातों का जायजा शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने अस्पतालों का दौरा कर मरीजों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इस त्रासदी के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कहां से आई थी जहरीली शराब? प्रशासन और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। चंदेल के पुलिस अधीक्षक (SP) के अनुसार, पीड़ितों ने जो शराब पी थी, उसे काकचिंग जिले के सुग्नू से लाया गया था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चंदेल में ऐसी किसी शराब का कोई स्थानीय उत्पादन नहीं होता है। वर्तमान में पुलिस पूरे सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।
प्रशासन की सख्त एडवाइजरी स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। यदि किसी ने शराब का सेवन किया है और उसे उल्टी, पेट दर्द, सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधला दिखना या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
साथ ही, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी मिलावटी शराब के निर्माण, भंडारण या बिक्री की जानकारी मिले, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। बिना जांचे किसी भी संदेहास्पद पदार्थ का सेवन करने से बचने की सख्त हिदायत दी गई है।
#WATCH | Imphal, Manipur: Several people died in Chandel district, allegedly due to the consumption of adulterated liquor; several others are undergoing treatment in the hospital.
— ANI (@ANI) November 20, 2026
Manipur Chief Minister Yumnam Khemchand Singh visited the hospital to take stock of the situation… pic.twitter.com/Kn84T44wCk
मिशन 2027: यूपी की हर सीट पर आधी आबादी का पहरा, भाजपा ने तैनात की 403 महिला योद्धा
वैश्विक ऊर्जा संकट: दुनिया में बेतहाशा महंगी हुई ईंधन, भारत में कैसे थमी कीमतों की रफ्तार?
IND vs NZ: नई गेंद का कहर, पडिक्कल की शानदार पारी का अंत; भारत को दूसरा झटका
भावुक योगी: मां की अर्थी को कंधा देकर बेटे के रूप में अंतिम विदाई, नम आंखों से नम आंखों से विदा कीं सावित्री देवी
MPPSC 2027: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा तोहफा, अब साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा
नम आंखों से माँ को अंतिम विदाई: सीएम योगी ने अर्थी को दिया कंधा, गम में डूबा पूरा देश
भारत का नेपाल पर बवंडर अटैक: 306 रनों से मिली ऐतिहासिक जीत, महज 26 रन पर ढेर हुए विरोधी
मां की विदाई में छलके सीएम योगी के आंसू, हरिद्वार में आज अंतिम संस्कार
दिल्ली में ठंड का सितम: सीजन की सबसे ठंडी सुबह, AQI के 500 तक पहुंचने की चेतावनी
NIFTEE 2027: फैशन डिजाइनिंग में करियर का मौका, 21 हजार से ज्यादा छात्रों का रजिस्ट्रेशन, जानिए कब तक करें आवेदन