दिल्ली में शुक्रवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 10.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। आयानगर और पालम में भी तापमान में इसी तरह की गिरावट देखी गई।
AQI में मामूली सुधार, फिर भी हालात गंभीर शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 270 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। गुरुवार को यह 280 था। हालांकि इसमें 10 अंकों का मामूली सुधार हुआ है, लेकिन राहत के आसार फिलहाल कम हैं। दोपहर में स्थिति बेहतर हो सकती है, लेकिन सुबह के वक्त प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना रहेगा।
क्यों अगले कुछ दिन हो सकते हैं घातक? मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया के अनुसार, दिल्ली का लैंडलॉक (चारों ओर से जमीन से घिरा) होना और तापमान में इनवर्जन (temperature inversion) प्रदूषण को और ज्यादा बढ़ा रहा है। ऐसी स्थिति में हवा ऊपर नहीं उठ पाती और प्रदूषक जमीन की सतह के पास ही जमे रहते हैं। अगले कुछ दिनों में सुबह के समय AQI 350 से 500 तक पहुंच सकता है।
प्रदूषण के प्रमुख स्रोत डेटा के मुताबिक, दिल्ली के प्रदूषण में केवल पराली का हाथ नहीं है। PM2.5 में सबसे बड़ा योगदान (27.2%) सेकेंडरी ऑर्गेनिक एरोसोल का है। इसके अलावा, बायोमास जलाना (21.2%), कचरा जलाना (19.4%) और वाहनों का उत्सर्जन (16.6%) भी प्रमुख वजहें हैं।
शनिवार-रविवार के लिए चेतावनी एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (AQEWS) ने चेतावनी दी है कि शनिवार को हवा खराब रहेगी, जबकि रविवार को यह फिर से बहुत खराब श्रेणी में जा सकती है। अगले छह दिनों तक दिल्ली की हवा खराब और बहुत खराब के बीच झूलती रहेगी, जिससे लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।
मौसम विभाग का विश्लेषण शुगरवार को दिल्ली के 57 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 38 में हवा खराब रही, जबकि 15 स्टेशनों पर स्थिति बहुत खराब दर्ज की गई। सिरी फोर्ट का AQI 354 तक पहुंच गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि वेंटिलेशन इंडेक्स और मिक्सिंग डेप्थ के कम रहने के कारण प्रदूषकों का फैलाव बहुत धीमा हो गया है, जो आने वाले दिनों में स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बना रहेगा।
AQI in afternoon hours in Delhi NCR is only marginally higher compared to Mumbai, Chennai and Bangalore is when you know that the peak pollution days of NCR are over.
— Weatherman Navdeep Dahiya (@navdeepdahiya55) November 20, 2026
Obviously due to temperature inversion, landlocked geography and urban sizing Delhi s AQI in night and mornings… pic.twitter.com/jcoy8uZVHL
क्या सिंधु जल संधि पर नरम पड़ा भारत? PAK मंत्री के दिल्ली दौरे के बीच MEA का दो-टूक जवाब
रणवीर सिंह का जलवा बरकरार: धुरंधर के लिए मिला बेस्ट एक्टर का दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड
उद्घाटन या श्रेय की राजनीति? नीतीश सेतु पर घमासान, तेजस्वी ने पीएम मोदी से पूछा- एक पैसा भी दिया?
मुंबई: पार्क में कपल पर 8 लड़कों का जानलेवा हमला, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
40 साल से अकेले रह रही थीं ललिता, मौत के बाद अपनों को ढूंढने के लिए पड़ोसियों को देना पड़ा इश्तेहार
बांग्लादेश में भड़की हिंसा और भारत पर लगे साजिश के आरोपों का सच
‘एवेंजर्स डूम्सडे’ देखने से पहले हो जाएं तैयार: बिना कन्फ्यूजन मूवी समझनी है, तो अभी देखें ये 15 फिल्में
नीतीश कुमार की पीठ में छुरा घोपा, अब सम्मान का ढोंग क्यों? : पप्पू यादव का सरकार पर तीखा हमला
काव्या मारन की शादी का जश्न: क्या कर्मचारियों को सच में मिलीं सोने की अंगूठियां?
पुतिन-जेलेंस्की की व्यक्तिगत नफरत ही शांति में सबसे बड़ी बाधा: डोनाल्ड ट्रंप