बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले सूबे की सियासत गरमा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को इस पुल का उद्घाटन किए जाने की तैयारी है, लेकिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रोजेक्ट पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
केंद्र का एक पैसा भी नहीं लगा तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि इस 5,500 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना में केंद्र सरकार की कोई आर्थिक भागीदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण पूरी तरह से राज्य सरकार के फंड और उधार ली गई राशि से हुआ है। तेजस्वी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर केंद्र ने एक फूटी कौड़ी भी दी हो, तो उसे साबित किया जाए।
डेढ़ साल पहले हो चुका है उद्घाटन तेजस्वी का सबसे बड़ा हमला उद्घाटन की औचित्यता पर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर विज्ञापन साझा करते हुए कहा कि यह पुल पिछले 17 महीनों से चालू है और इसका उद्घाटन करीब डेढ़ साल पहले ही नीतीश कुमार द्वारा किया जा चुका है। तेजस्वी ने तंज कसते हुए पूछा, प्रधानमंत्री जी, एक ही पुल का कितनी बार उद्घाटन करेंगे?
नामकरण पर विवाद पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर भी तेजस्वी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पहले सरकार ने इसे स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय या गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर रखने का आश्वासन दिया था। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि अब इसे नीतीश कुमार का नाम देकर सिर्फ दिखावटी सम्मान दिया जा रहा है, जबकि उनके साथ सियासी व्यवहार ठीक नहीं रहा है।
सिर्फ पट्टिका लगाने की जल्दी? तेजस्वी ने सीधे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार आने से पहले उन्हें आत्म-साक्षात्कार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बिना किसी योगदान के केवल अपनी नाम की पट्टिका लगवाने के लिए यह दोहरा उद्घाटन कर रही है।
9.76 किलोमीटर लंबा यह छह लेन का पुल कच्ची दरगाह (पटना) को बिदुपुर (वैशाली) से जोड़ता है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उद्घाटन समारोह के दौरान इस सियासी खींचतान पर क्या प्रतिक्रिया आती है।
*प्रधानमंत्री जी, बिहार आने से पूर्व आज आपको आईने के सामने खड़े होकर एक बार आत्म साक्षात्कार अवश्य करना चाहिए कि बिहार के जिस सेतु का रिबन काटने आ रहे है उसमें उनका एक कण और फूटी कौड़ी का भी योगदान क्यों नहीं है?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 21, 2026
प्रधानमंत्री जी, जितने वादे और झूठ आपने बिहार को दिए, उनको आज कृपया… pic.twitter.com/wS5lCpMav2
राहुल गांधी पर रविंद्र चव्हाण का प्रहार: सत्ता की भूख में देश को बदनाम करना बंद करें
भारत को देखिए : ट्रंप ने अपने ही फेडरल रिजर्व के खिलाफ खोला मोर्चा, ब्याज दरों पर उठाए गंभीर सवाल
MPPSC 2027: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा तोहफा, अब साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा
आसमान में गरजेंगे भारतीय वायु सेना के चीते , नागपुर में शुरू हुआ एयर फेस्ट 2026
चक्रवात अक्वान का असर: विदर्भ में बारिश के आसार, जानें महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों का हाल
मौत से खिलवाड़: निर्माणाधीन इमारत की ऊंचाई पर उल्टा लटका युवक, वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
गेमिंग जगत में भूचाल: GTA VI ने एवेंजर्स: एंडगेम की कमाई को एक दिन में पछाड़ा
गोल्डी बराड़ पर अमेरिका ने कसा शिकंजा: FBI की मोस्ट वॉन्टेड सूची में शामिल, करोड़ों का इनाम घोषित
40 साल से अकेले रह रही थीं ललिता, मौत के बाद अपनों को ढूंढने के लिए पड़ोसियों को देना पड़ा इश्तेहार
वैश्विक ऊर्जा संकट: दुनिया में बेतहाशा महंगी हुई ईंधन, भारत में कैसे थमी कीमतों की रफ्तार?