लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है। अमेरिका की जांच एजेंसी FBI ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अपने टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए करीब 8.8 करोड़ रुपये (1 मिलियन डॉलर) के इनाम की घोषणा की गई है।
उत्तर अमेरिकी नेटवर्क का सरगना FBI के अनुसार, गोल्डी बराड़ अमेरिका और कनाडा में सक्रिय लॉरेंस बिश्नोई गैंग के उत्तर अमेरिकी नेटवर्क को संभालता है। उस पर हत्या, गोलीबारी, अपहरण, जबरन वसूली और बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर आपराधिक नेटवर्क चलाने का आरोप है।
क्यों खतरनाक है गोल्डी? जांच एजेंसी ने गोल्डी बराड़ को बेहद खतरनाक और हथियारबंद व्यक्ति करार दिया है। FBI ने आम लोगों को चेतावनी दी है कि वे उसके करीब न जाएं। उस पर संगठित अपराध की साजिश रचने और रंगदारी के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार को प्रभावित करने जैसे गंभीर आरोप हैं।
कनाडा में भी सबसे बड़ा भगोड़ा गोल्डी बराड़ की मुश्किलें सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं हैं। 19 नवंबर को कनाडा ने भी उसे अपने 25 मोस्ट वॉन्टेड भगोड़ों की सूची में शीर्ष पर रखा है। कनाडा का BOLO प्रोग्राम उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 2.5 लाख कनाडाई डॉलर का इनाम दे रहा है। वहां उस पर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुखा दुनेके की हत्या का मामला दर्ज है।
भारत में भी बढ़ी सख्ती भारत में गोल्डी बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी है। भारत सरकार ने जनवरी 2024 में उसे UAPA अधिनियम के तहत आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया था। अब अमेरिका और कनाडा की सक्रियता ने गोल्डी बराड़ के लिए अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी और कड़ी कर दी है। एजेंसियों की इस संयुक्त कार्रवाई से उसकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।
The FBI has added Satinderjeet Goldy Brar Singh Jr. to its Ten Most Wanted Fugitives list. Singh is the alleged North American leader of the Lawrence Bishnoi Organised Crime Group (OCG), a transnational criminal syndicate that has allegedly engaged in violent crimes across the… pic.twitter.com/XFUvh3nR5w
— ANI (@ANI) November 21, 2026
केबिन में बुलाकर पूछता था पता, हाथ खींचने पर भड़की महिला कर्मचारी ने जड़े XEN को थप्पड़!
दिल्ली में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोक संगीत, भारत मंडपम में बिखरे संस्कृति के रंग
मौत से पहले आखिरी ख्वाहिश: अस्पताल के बेड पर सजी क्लासरूम, 18 साल की छात्रा का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल
बिग बॉस 20: क्या माही विज का सफर हुआ खत्म? मनु पंजाबी के दावे ने मचाई खलबली
बांग्लादेश में भड़की हिंसा और भारत पर लगे साजिश के आरोपों का सच
मुंबई के पार्क में कपल पर जानलेवा हमला: अश्लील कमेंट्स का विरोध करने पर 8 नाबालिगों ने बरसाए डंडे-चप्पल
वरमाला से पहले दुल्हन का खौफनाक मिजाज: क्या दूल्हा भी जा रहा है नीले ड्रम वाली लिस्ट में?
8 दिसंबर को धमाका करेगा Nothing: AI की दुनिया में कंपनी का पहला कदम
मुंबई के कुर्ला में कपल पर बर्बर हमला: 8 नाबालिग हिरासत में, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल
केएल राहुल का ऐतिहासिक कारनामा: SENA देशों में शतक ठोकने वाले बने पहले भारतीय ओपनर!