सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को यूपी पुलिस की एक बड़ी चूक चर्चा का विषय बन गई। सर्किट हाउस में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी को सुप्रीम कोर्ट का जज समझ लिया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया।
क्या हुआ था पूरा मामला? असदुद्दीन ओवैसी शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने काफिले के साथ सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंचे। वहां सुप्रीम कोर्ट के एक जज के आने की आधिकारिक सूचना थी, जिनके स्वागत के लिए पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर की पूरी तैयारी कर रखी थी।
जैसे ही ओवैसी अपनी गाड़ी से बाहर निकले, वहां तैनात पुलिसकर्मी भ्रमित हो गए और उन्हें वीआईपी (जज) मानकर सलामी दे दी। पुलिस की इस गलती से मौके पर मौजूद अन्य लोग भी हैरान रह गए।
मुझे बोला गया तो मैं खड़ा हो गया इस अनपेक्षित सम्मान पर ओवैसी ने बाद में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इस बारे में कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। ओवैसी ने कहा, मुझे कुछ पता नहीं था। वहां के अधिकारियों ने मुझे बोला (सलामी के लिए) तो मैं खड़ा हो गया।
गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद ओवैसी बिना किसी देरी के सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ सर्किट हाउस के अंदर चले गए। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आला अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
दौरे का मकसद असदुद्दीन ओवैसी चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के साथ गठबंधन के बाद पहली बार सहारनपुर पहुंचे थे। सर्किट हाउस जाने के बाद ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद दोपहर को छुटमुल स्थित आवास और हरिजन कॉलोनी भी गए, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
आजम खान ने किया बचाव दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम के बीच एआईएमआईएम प्रमुख को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। हाल ही में जेल से बाहर आए समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने ओवैसी का बचाव किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ओवैसी को हैदराबाद का मौलाना कहे जाने पर आजम खान ने कहा कि वे मौलाना नहीं, बल्कि बैरिस्टर हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दाढ़ी रख लेने से कोई मौलाना या साधु नहीं हो जाता।
*Saharanpur, Uttar Pradesh: AIMIM chief Asaduddin Owaisi was given a Guard of Honour at the Circuit House instead of a Supreme Court judge, who was supposed to receive it pic.twitter.com/osoxpkB8Gn
— IANS (@ians_india) November 21, 2026
क्या पीएम मोदी की अपील से गिरे सोने के दाम? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह
मिजाज बदल रहा है मौसम: पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में सताएगी कोहरे की मार
खुशियों भरी तीर्थयात्रा का दर्दनाक अंत: कोटा सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
खाटू श्याम दर्शन से लौटते परिवार पर टूटा कहर: राजस्थान सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
रिंकू सिंह का रॉकेट थ्रो : पाकिस्तान के अब्दुल समद को किया हैरान, वीडियो वायरल
अनिरुद्ध-काव्या का रॉयल रिसेप्शन: चेन्नई में सितारों का जमावड़ा, सीएम विजय की मौजूदगी बनी चर्चा का केंद्र
पिच से राजनीति तक: युजवेंद्र चहल की धमाकेदार एंट्री, BJP के OBC मोर्चा में मिली बड़ी जिम्मेदारी
पैट्रियट बनाम S-400: बहरीन हमले के बाद छिड़ी जंग, जानें कौन सा एयर डिफेंस सिस्टम है ज्यादा घातक?
अस्पताल का वार्ड बना शिकारगाह: सोते हुए महिला से छेड़छाड़, आरोपी फरार
रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन: GST की असिस्टेंट कमिश्नर आंचला गिरी 24 घंटे के भीतर सस्पेंड