लॉस एंजिल्स: फिल्मों और वेब सीरीज में आपने डकैती की कई कहानियाँ देखी होंगी, लेकिन असल जिंदगी में चोरों का खुद कैमरा लेकर अपनी ही चोरी का वीडियो बनाना बेहद चौंकाने वाला है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक ऐसा ही गैंग पकड़ा गया है, जिसने चलती ट्रेन में डकैती का लाइव वीडियो रिकॉर्ड किया।
2 साल में 208 करोड़ का माल पार 21 साल के नाथन डेनियल और उसके 13 साथियों ने मिलकर एक बड़ा अपराध नेटवर्क खड़ा किया था। पिछले दो सालों में इस गैंग ने करीब 36 मालगाड़ियों को अपना निशाना बनाया। इन चोरों ने ब्रांडेड जूते, महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और कीमती टूल्स चुराकर कुल 22.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 208 करोड़ रुपये का चूना लगाया।
मौत को दावत, वीडियो में मस्ती वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन पूरी रफ्तार में दौड़ रही है और ये चोर बेखौफ होकर ट्रेन के गेट काट रहे हैं। वीडियो में अपराधी न केवल चोरी करते दिख रहे हैं, बल्कि वे हंसते-बोलते और मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं। उन्हें रत्ती भर भी इस बात का डर नहीं था कि जरा सा पैर फिसलने पर उनकी जान जा सकती है।
सामान ब्लैक मार्केट में खपाया इन चोरों का मुख्य ठिकाना दक्षिणी कैलिफोर्निया की पटरियाँ थीं। ये गैंग उन ट्रेनों को निशाना बनाता था जो विदेशों से आयातित सामान लेकर देश के अन्य हिस्सों में जा रही होती थीं। चुराए गए सामान को ये अपराधी सोशल मीडिया और स्थानीय ब्लैक मार्केट में खपा दिया करते थे।
वीडियो ही बना काल अपराधियों को लगा था कि वे अमर हैं और पकड़े नहीं जाएंगे, लेकिन उनका यही वीडियो बनाने का शौक उन्हें भारी पड़ गया। जांच एजेंसियों ने इन वायरल वीडियो और सबूतों के आधार पर ट्रैप बिछाया और पूरे 14 सदस्यों के गैंग को धर दबोचा। अब सभी पर संघीय आरोप तय किए गए हैं, और उन्हें अपने किए की सजा भुगतनी पड़ेगी।
*This morning we arrested a train robbery crew.
— F.A. United States Attorney Bill Essayli (@USAttyEssayli) November 19, 2026
Nathan Daniel Angel, 21, of East Los Angeles, and 13 co-defendants have been federally charged with orchestrating a $22.5 million cargo theft conspiracy. The indictment alleges the crew burglarized at least 36 freight trains across… pic.twitter.com/LwqiteIhsP
मुंबई के गार्डन में कपल पर गुंडाराज : फोटो खींचने पर किशोरों ने बरसाए डंडे, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20: राशन चोरी का इल्जाम, काजी का नया अवतार और उदिति की रैंकिंग ने घर में मचाया बवाल
नेमप्लेट पर वंदे मातरम देख भड़के इमाम? निकाह पढ़ाने से किया इनकार, अब पहुंचे जेल
विकसित भारत का रोडमैप: IIT खड़गपुर पहुंचे PM मोदी, युवाओं के साथ साझा किया विजन
शुभमन गिल चूके शतक, धोनी-कोहली वाली अनचाही लिस्ट में जुड़े!
कांचीपुरम में दर्दनाक सड़क हादसा: वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौके पर ही मौत
‘एवेंजर्स डूम्सडे’ देखने से पहले हो जाएं तैयार: बिना कन्फ्यूजन मूवी समझनी है, तो अभी देखें ये 15 फिल्में
रुको! GTA 6 में राघव चड्ढा का जलवा , AAP ने शेयर किया अनोखा AI वीडियो
मणिपुर में जहरीली शराब का कहर: 15 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
मिशन 3 स्टेट: आज पीएम मोदी का तूफानी दौरा, 34,470 करोड़ की सौगातों से बदलेंगे तस्वीर