विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने टोक्यो में ‘रायसीना टोक्यो 2026’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वैश्विक परिदृश्य पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि भारत और जापान न केवल अपने आपसी संबंधों को प्रगाढ़ कर रहे हैं, बल्कि बदलती दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी एकजुट हैं।
डॉ. जयशंकर ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय सिस्टम पर चिंता जताते हुए कहा कि जिस वैश्वीकरण (Globalization) ने दशकों तक दुनिया को संवारा, उसे अब एक के बाद एक कई झटकों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड महामारी, दो बड़े युद्ध, व्यापारिक बाधाएं और आर्थिक अस्थिरता ने वैश्विक व्यवस्था की नींव को हिलाकर रख दिया है।
विदेश मंत्री ने चेतावनी दी कि आज संसाधन, ऊर्जा, बाजार और तकनीक—सभी का इस्तेमाल रणनीतिक हथियारों के रूप में हो रहा है। डिजिटल और फिजिकल चोकपॉइंट्स अब रणनीतिक एजेंडे का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि नियमों और पुरानी अंतरराष्ट्रीय मान्यताओं पर आधारित व्यवस्था तेजी से कमजोर पड़ रही है।
जयशंकर ने स्पष्ट किया कि अब दुनिया केवल दक्षता (Efficiency) पर आधारित नहीं रही। आज की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं लागत से अधिक भरोसे और विकल्पों की उपलब्धता को प्राथमिकता दे रही हैं। किसी एक स्रोत पर निर्भरता के खतरों को देखते हुए देश अब वैकल्पिक सप्लाई चेन और सुरक्षित आर्थिक साझेदारियों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं।
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के संदर्भ में जयशंकर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर दिख रहे ये पांचों बदलाव इस क्षेत्र में सबसे अधिक प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि भारत और जापान एक मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक को बनाए रखने के लिए संकल्पित हैं। अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए दोनों देशों का एक-दूसरे पर भरोसा और मजबूत सहयोग ही एकमात्र रास्ता है।
अनीश्चिता के इस दौर में विदेश मंत्री ने छोटी लेकिन अधिक भरोसेमंद सप्लाई चेन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वैश्विक नियमों का दुरुपयोग किसी देश को नुकसान पहुंचाने के लिए न हो। भारत और जापान का संयुक्त एजेंडा इसी भरोसे की नींव पर टिका है, ताकि विकास और स्थिरता को बढ़ावा दिया जा सके।
Spoke at the inauguration of Raisina Tokyo 2026, along with FM Toshimitsu Motegi @moteging. Suggested that the the world currently has five defining features:
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 18, 2026
✅ Shocks to the international system
✅ Weaponization and chokepoints as enduring realities
✅ Mindset of extreme… pic.twitter.com/zCrX2CaWKm
IND vs NZ: प्लेइंग-11 से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, कप्तान शुभमन गिल ने बताई इसके पीछे की असली वजह
यूपी के किसानों की बदली किस्मत: केला-स्ट्रॉबेरी की खेती पर सरकार देगी 40% अनुदान, ऐसे करें आवेदन
सुप्रीम कोर्ट की मुकदमों की सुनामी : जानें क्यों दोगुनी हुई मामलों की संख्या और क्या है रजिस्ट्री का संकट
लड़खड़ाती कीवी टीम के लिए ढाल बने हेनरी निकोल्स, भारत के खिलाफ मुश्किल में न्यूजीलैंड
शेख हसीना की वापसी से दहला बांग्लादेश: यूनुस के घर में आगजनी, 28 जिलों में धमाके और हिंसा का तांडव
रायसीना टोक्यो 2026: बदलती वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत-जापान की साझी रणनीति
महाराष्ट्र में क्रांति: सल्फर डाइऑक्साइड पर लगाम के लिए देश की पहली ट्रेडिंग योजना, AI से होगी निगरानी
आजम खान की जेल से रिहाई: क्या 2027 के यूपी चुनाव में बदलेगी समाजवादी पार्टी की तस्वीर?
दीवार में सिर मारने को कहते तो वो भी करता... बॉल-टैंपरिंग पर बैनक्रॉफ्ट का सनसनीखेज खुलासा
पटियाला में बड़ा हादसा: भाखड़ा नहर पर ढहा पुल, दो ट्रक गिरे, एक में लगी भीषण आग