आगामी आम बजट 2027-28 की कवायद तेज हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को समावेशी और विकासोन्मुखी बनाने के लिए नई दिल्ली में चौथी उच्च-स्तरीय प्री-बजट परामर्श बैठक की अध्यक्षता की।
इस बैठक में विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े हितधारकों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इन क्षेत्रों को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है, इसलिए सरकार इनकी चुनौतियों को बजट में प्राथमिकता देना चाहती है।
सरकारी दिग्गजों का मंथन इस महत्वपूर्ण बैठक में वित्त मंत्री के साथ-साथ सरकार के नीति निर्धारक मौजूद रहे। आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) के सचिव, DPIIT के सचिव, MSME मंत्रालय के सचिव और मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) ने चर्चा में भाग लिया।
इन अधिकारियों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि सरकार छोटे उद्योगों के लिए सरल व्यापार नियमों और स्टार्टअप्स के लिए निवेश संबंधी बाधाओं को दूर करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की तैयारी में है।
लगातार जारी है परामर्श का दौर यह बजट पूर्व परामर्श का चौथा चरण था। इससे पहले वित्त मंत्री मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर चुकी हैं। इस निरंतर प्रक्रिया का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को समझना और उनसे बजट के लिए सीधे सुझाव लेना है।
उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि ये बैठकें उन्हें अपनी समस्याओं को सीधे वित्त मंत्रालय तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम प्रदान करती हैं, जिससे बजट में आने वाली नई योजनाओं को अधिक व्यावहारिक बनाया जा सकता है।
1 फरवरी को पिटारा खुलने के आसार परंपरा के अनुसार, सरकार 1 फरवरी 2027 को आम बजट पेश कर सकती है। बजट प्रक्रिया के तहत, वित्त मंत्री के भाषण से एक या दो दिन पहले, यानी 29 या 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे (Economic Survey) संसद में पेश किया जाएगा।
फिलहाल, वित्त मंत्रालय का पूरा जोर इस बात पर है कि बजट 2027-28 न केवल आर्थिक विकास की गति को तेज करे, बल्कि जमीनी स्तर पर रोजगार सृजन करने वाले छोटे उद्योगों को भी मजबूती प्रदान करे।
Union Minister for Finance & Corporate Affairs Smt. @nsitharaman chairs the fourth Pre-Budget Consultation with stakeholders from the MSMEs sector and startup ecosystem in connection with the forthcoming Union Budget 2027-28, in New Delhi, today.
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) November 17, 2026
The meeting was also attended… pic.twitter.com/mQr1sk5MzZ
क्वाड समिट में ट्रंप ने पीएम मोदी को कहा सख्त इंसान , वीडियो हुआ वायरल
आउटसोर्स कर्मचारियों की बढ़ी बल्ले-बल्ले: 2 सितंबर से मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, लापरवाही पर सरकार सख्त
बिहार के गन्ना किसानों की चमकेगी किस्मत: 5 नई चीनी मिलों और गन्ना विकास रथ का बड़ा ऐलान
IPL 2027: युग का अंत, खिलाड़ी से मेंटर बने एमएस धोनी; चेन्नई सुपर किंग्स की नई पारी शुरू
1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने के दावे पर सियासी घमासान, अखिलेश का योगी पर करारा तंज
QUAD समिट में तिरंगे के लिए झुके PM मोदी, ट्रंप भी हुए मुरीद; कहा- इसे संभालकर रखो
माफी दिल से होनी चाहिए : अवमानना मामले में संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार
गांजा रख दो : होटल में कपल को फंसाने की धमकी देते पकड़े गए ASP, वीडियो वायरल
मदद बनी मुसीबत: लुधियाना में नशे में धुत्त युवक को बचा रहे लोगों पर चढ़ाई तेज रफ्तार बस, वीडियो वायरल
न करोड़ों का बजट, न हॉलीवुड का सेटअप... फिर भी देसी बैटमैन के आगे फीकी पड़ेंगी बड़ी फिल्में!