आईपीएल का मैदान भले ही अब एमएस धोनी के बल्ले की गूंज से महरूम रहेगा, लेकिन ‘कैप्टन कूल’ का जादू एक नए रूप में बरकरार रहेगा। महेंद्र सिंह धोनी ने आधिकारिक रूप से खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका नाता एक नई जिम्मेदारी के साथ जुड़ गया है।
खिलाड़ी से मेंटर तक का सफर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी अब आईपीएल 2027 में खिलाड़ी के रूप में नहीं, बल्कि टीम मेंटर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के डगआउट में नजर आएंगे। आगामी नीलामी से पहले उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में रिलीज कर दिया जाएगा, ताकि वह पूरी तरह से अपनी नई भूमिका पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
फ्रेंचाइजी के लिए धोनी का महत्व सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन ने स्पष्ट किया है कि धोनी हमेशा फ्रेंचाइजी का अभिन्न हिस्सा रहेंगे। रूपा गुरुनाथ ने भी इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि धोनी का विशाल अनुभव और मार्गदर्शन युवा खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होगा।
चोट ने बदली परिस्थितियां धोनी के संन्यास की पटकथा पिछले सीजन ही लगभग लिख दी गई थी। आईपीएल 2026 में पिंडली की गंभीर चोट के कारण वे एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। उनका आखिरी आईपीएल मुकाबला 2025 में था। फिटनेस संबंधी चुनौतियों के चलते उन्होंने खुद को मैदान से दूर कर मेंटरशिप की जिम्मेदारी संभालने का बड़ा फैसला लिया है।
CSK की पांच खिताबी जीत के सारथी साल 2008 में शुरू हुआ धोनी और पीली जर्सी का यह साथ एक ऐतिहासिक अध्याय रहा है। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी केवल एक कप्तान नहीं, बल्कि चेन्नई की पहचान बन गए थे।
फैंस के लिए भावुक पल धोनी के इस फैसले ने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर #MSDhoni ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, फैंस इस बात से खुश हैं कि माही भले ही पिच पर ना दिखें, लेकिन डगआउट से टीम की बागडोर संभालते हुए वह सीएसके को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
A once-in-a-lifetime player.
A new role. A bond that lasts forever 💛
Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!
Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS… pic.twitter.com/TA5Qfrq4dI
IPL 2027: रिटेंशन का महाधमाका, धोनी और हेड-स्टार्क समेत कई बड़े नाम हुए बाहर
माही का अंतिम शॉट : धोनी ने क्यों कहा IPL को अलविदा? जानिए रिटायरमेंट के 5 बड़े कारण
काफिले का दमकल वाहन खाई में गिरा: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल
दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए सौरव दास: निवास के दस्तावेज सौंपते हुए रखी सख्त शर्त
अजान के बाद माइक बंद करना भूले मौलवी, लाउडस्पीकर पर गूंजने लगे खर्राटे!
जंगल का बाहुबली : सतपुड़ा में भालू की एक गुर्राहट से दुम दबाकर भागी बाघिन
दिल्ली में बढ़ेगी कंपकंपी, चक्रवात ‘अकवान’ का 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
क्वाड समिट: जमीन पर पड़ा तिरंगा देख ठिठके पीएम मोदी, ट्रंप ने की दिल खोलकर तारीफ
ट्रेन में महिला का रौब: पति सुपरवाइजर है , चप्पल दिखाई तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़!
IPL 2027: हेड-स्टार्क से लेकर बोल्ट तक... इन 10 करोड़पति मैच-विनर्स को टीमों ने दिखाया बाहर का रास्ता