कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका मंगलवार को दिल्ली पुलिस के समक्ष पेश हुए। इस दौरान सौरव दास ने अपने दिल्ली स्थित निवास स्थान से संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंपे। यह पेशी मुख्य रूप से उनके पते के सत्यापन को लेकर थी।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर तंज मीडिया से बातचीत करते हुए सौरव दास ने पुलिस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, पिछले एक महीने से दिल्ली पुलिस मेरे पते की पुष्टि नहीं कर पा रही थी। यह आश्चर्यजनक है कि एक लाख से अधिक पुलिस बल होने के बावजूद वे यह पता नहीं लगा पा रहे कि मैं कहां रहता हूँ। उन्होंने इसे पुलिस की विफलता बताते हुए कहा कि अंततः उन्हें खुद आकर यह जानकारी देनी पड़ी।
दस्तावेजों को लेकर रखी शर्त दस्तावेज सौंपते समय सौरव दास ने सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट रूप से शर्त रखी कि उनके निवास से जुड़े दस्तावेज लीक नहीं होने चाहिए। दास के अनुसार, सुनवाई के दौरान जज और अभियोजन पक्ष ने भी यह सुनिश्चित किया है कि दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे।
कॉकरोच क्लब का विस्तार और उद्देश्य पार्टी के दूसरे नेता आशुतोष रांका ने कॉकरोच क्लब के लॉन्च पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि यह क्लब समान विचारधारा वाले लोगों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। रांका ने कहा, हमारा लक्ष्य इस आंदोलन को केवल एक शहर तक सीमित न रखकर पूरे देश में फैलाना है। आने वाले समय में इसके जरिए कई दिलचस्प कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संगठन विस्तार में जुटी CJP हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने संगठन का दायरा बढ़ाना शुरू किया है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 10 राज्यों में नई समितियों का गठन किया है और जोनल प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी अब अपने विजन को देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाने की कवायद में जुटी है।
#WATCH | Delhi: Cockroach Janta Party s Saurav Das says, ... The purpose of this hearing was, essentially, for them to verify my current place of residence in Delhi. It is a well-known fact that the police are already aware of where I live; yet, for the past month, they have… pic.twitter.com/lf5batAW86
— ANI (@ANI) November 17, 2026
झारसुगुड़ा में यार्ड रिमॉडलिंग का असर: 90 ट्रेनें रद, यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत
जमीन पर तिरंगा देख रुके पीएम मोदी, झुककर उठाया और जेब में रखा; ट्रंप ने ऐसे दी शाबाशी
एक रात आओ... : थाने में न्याय मांगने गई महिला से दरोगा ने की अश्लील मांग, ऑडियो वायरल
QUAD समिट में पीएम मोदी का तिरंगे के प्रति सम्मान: जमीन से उठाकर जेब में रखा फ्लैग मार्कर , वीडियो वायरल
दिल्ली की सड़कों पर जूते-चप्पल का विरोध: भाजपा मंत्री के खिलाफ सड़क पर उतरी आप
संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा प्रहार: तुर्किए पर पक्षपात और OIC के एजेंडे की पोल खुली
जंगल का बाहुबली : सतपुड़ा में भालू की एक गुर्राहट से दुम दबाकर भागी बाघिन
IPL 2027: युग का अंत, खिलाड़ी से मेंटर बने एमएस धोनी; चेन्नई सुपर किंग्स की नई पारी शुरू
होटल में एक रात का खौफनाक अनुभव: महिला सोई तो सुबह शरीर पर मिले 100 से ज्यादा निशान, बिस्तर के नीचे छिपे थे दर्जनों खटमल
पीएम मोदी बहुत सख्त इंसान हैं , क्वाड मंच से डोनाल्ड ट्रंप ने की तारीफ