बिहार के मोतिहारी जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। सुगौली थाने में तैनात एक दरोगा पर जमीन विवाद सुलझाने के बदले रिश्वत मांगने और एक महिला से बेहद आपत्तिजनक बातचीत करने का गंभीर आरोप लगा है।
इंसाफ मांगने गई थी महिला पीड़ित महिला अपने जमीन विवाद का हल निकालने के लिए सुगौली थाने पहुंची थी। महिला का आरोप है कि उसने दरोगा से मामले में मदद की गुहार लगाई, लेकिन बदले में दरोगा ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली।
पैसे नहीं तो रात में आओ जब महिला ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए रिश्वत देने में असमर्थता जताई, तो दरोगा का लहजा बदल गया। कथित ऑडियो में दरोगा को महिला से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एक रात आओ... । दरोगा ने इस दौरान बेहद आपत्तिजनक बातें कीं, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल दरोगा की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे सुनने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे, तो आम महिलाएं पुलिस पर कैसे भरोसा करेंगी।
जदयू नेता ने की शिकायत इस पूरे मामले की गूंज अब प्रशासनिक गलियारों तक पहुंच गई है। एक जदयू नेता ने डीएम को औपचारिक शिकायत पत्र सौंपकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह के कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है।
एसपी ने दिए जांच के आदेश मोतिहारी के एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सबसे पहले वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
तुम्हारा भी काम और मेरा भी काम... मोतिहारी में दारोगा की गंदी बात का कथित ऑडियो वायरल, 20 हजार घूस की मांग
— The Nalanda Index (@Nalanda_index) November 17, 2026
बिहार पुलिस पर फिर उठे गंभीर सवाल!
पूर्वी चंपारण के सुगौली थाने में तैनात एक दारोगा पर रिश्वत मांगने और एक महिला से आपत्तिजनक बातचीत करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
सोशल… pic.twitter.com/38hA1FoMzq
खाकी का भावुक चेहरा: थानेदार की विदाई पर बिलख पड़ी महिला कॉन्स्टेबल, वीडियो देख नम हो गईं सबकी आंखें
अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यूपी-गुजरात के यात्रियों को बड़ी राहत
गंदे मोजों में छिपाकर ले जा रहे थे 3000 जीव! सूटकेस खोलते ही पुलिस के उड़े होश
माही का नया थाला अवतार: खिलाड़ी नहीं, अब मेंटर बनकर CSK की कमान संभालेंगे धोनी
17 दिन बाद दिल्ली की हवा में सांस लेना आसान: दमघोंटू प्रदूषण से राहत, ग्रैप-3 की पाबंदियां हटीं
युग का अंत: एमएस धोनी ने आईपीएल को कहा अलविदा, अब नई भूमिका में दिखेंगे कैप्टन कूल
QUAD समिट में PM मोदी का भावुक पल: जमीन पर गिरा तिरंगा उठाकर जेब में रखा
आयुष्मान कार्ड: 5 लाख तक के मुफ्त इलाज में शामिल हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें कैसे उठाएं लाभ
मौत का नशालोक : तरनतारन की सड़कों पर दम तोड़ते युवा, सिस्टम की खामोशी पर सवाल
संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा प्रहार: तुर्किए पर पक्षपात और OIC के एजेंडे की पोल खुली