प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गहरा सम्मान एक बार फिर दुनिया के सामने आया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में चल रहे QUAD समिट के दौरान, PM मोदी ने एक ऐसी मिसाल पेश की जिसने वहां मौजूद हर भारतीय का दिल जीत लिया।
क्या है वायरल वीडियो का सच? QUAD समिट के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज और जापानी पीएम साने ताकाइची फोटो सेशन के लिए स्टेज पर पहुंचे, तो वहां एक छोटा सा भारतीय तिरंगा कार्ड जमीन पर पड़ा था। यह कार्ड नेताओं के खड़े होने की जगह को चिह्नित करने के लिए रखा गया था।
जैसे ही पीएम मोदी की नजर उस पर पड़ी, उन्होंने बिना देरी किए झुककर उस तिरंगे को उठाया। उन्होंने उसे जमीन पर छोड़ने के बजाय बेहद सम्मान के साथ अपनी जेब में रख लिया। उनके इस सादगी भरे कदम की सोशल मीडिया पर भारी प्रशंसा हो रही है।
तिरंगे को जमीन पर नहीं छोड़ सकता वीडियो में पीएम मोदी को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि वे राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित होने के लिए जमीन पर नहीं छोड़ सकते। यह पल न केवल प्रोटोकॉल से ऊपर उठकर एक देशवासी के अपने राष्ट्र प्रेम को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक मंच पर उन्होंने भारत के सम्मान को सर्वोपरि रखने का संदेश भी दिया है।
जोहान्सबर्ग की यादें ताजा हुईं यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने विदेश की धरती पर तिरंगे के प्रति अपना समर्पण दिखाया हो। साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए ब्रिक्स (BRICS) समिट के दौरान भी पीएम मोदी ने स्टेज पर पड़ा भारतीय ध्वज उठाकर उसे सुरक्षित किया था।
QUAD को बताया विश्वसनीय साझेदारी समिट के दौरान पीएम मोदी ने QUAD की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भारत के लिए यह एक रचनात्मक और विश्वसनीय साझेदारी है। उन्होंने कहा कि समुद्री सुरक्षा, नई तकनीक और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर QUAD लगातार भरोसेमंद समाधान देने की दिशा में काम कर रहा है।
उन्होंने QUAD में शामिल चारों देशों के नेताओं की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि यह बैठक भविष्य के सहयोग के लिए ठोस लक्ष्य तय करने में मदद करेगी। इस समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अगले साल QUAD बिजनेस लीडर्स फोरम आयोजित करने का बड़ा ऐलान किया है।
फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तिरंगे के प्रति सम्मान देखने को मिला. बैठक स्थल पर जगह चिह्नित करने के लिए रखा गया भारतीय तिरंगा पीएम मोदी ने उठाया और अपनी जेब में सुरक्षित रख लिया. देखें वीडियो...#PMModi #NarendraModi #IndianFlag… pic.twitter.com/wbHirC5iw3
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) November 17, 2026
सोनिया गांधी की पुस्तक विमोचन में विजय का खास अंदाज: एक महिला का 22 साल पुराना सपना हुआ पूरा
खाकी का भावुक चेहरा: थानेदार की विदाई पर बिलख पड़ी महिला कॉन्स्टेबल, वीडियो देख नम हो गईं सबकी आंखें
अंतरिक्ष में पानी की दो बूंदों का जादुई खेल, शुभांशु शुक्ला ने समझाया विज्ञान का बारीक सच
संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा प्रहार: तुर्किए पर पक्षपात और OIC के एजेंडे की पोल खुली
एक रात आओ... : थाने में न्याय मांगने गई महिला से दरोगा ने की अश्लील मांग, ऑडियो वायरल
क्रिप्टोकरेंसी का लालच देकर करोड़ों की ठगी: मुख्य आरोपी यूक्रेनी नागरिक का रोमानिया से प्रत्यर्पण
क्वाड समिट की तस्वीर: जब पीएम मोदी ने जमीन से उठाकर अपनी जेब में रखा तिरंगा
क्या करूं, इस्तीफा दे दूं? मंच से विधायक ने पूछा सवाल तो जनता ने एक सुर में कहा- दे दो!
क्या अशोक गहलोत बनेंगे कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष? पूर्व CM ने खुद खोला राज
दिल्ली पुलिस के सामने पेश हुए सौरव दास: निवास के दस्तावेज सौंपते हुए रखी सख्त शर्त