उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने से पहले ही वोटर लिस्ट पर संग्राम छिड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने का दावा करने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मोर्चा खोल दिया है।
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर उन्हें चुनाव आयोग की कार्रवाई से शिकायत है, तो उन्हें अपना बुलडोजर आयोग की तरफ मोड़ देना चाहिए। सपा प्रमुख ने इसे आकाशीय और काल्पनिक दावा करार देते हुए पूछा कि जब आयोग के पास धर्म आधारित डेटा ही नहीं है, तो मुख्यमंत्री को यह आंकड़ा किसके जरिए मिला?
अखिलेश ने तंज कसते हुए पूछा, क्या मुख्यमंत्री के पास कोई दैवीय शक्ति है या किसी सैटेलाइट ने उन्हें बताया है कि 1.27 करोड़ हिंदू वोट कट गए हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि इस बयान के पीछे की मंशा सीधे तौर पर PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग के मताधिकार को प्रभावित करने की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सपा अपने समर्थकों का एक भी वोट कटने नहीं देगी।
विवाद के बीच यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने साफ कहा कि चुनाव आयोग के डेटाबेस में किसी भी मतदाता का धर्म या जाति दर्ज नहीं होती है। आयोग सिर्फ नाम, उम्र, लिंग और पते के आधार पर सूची तैयार करता है, इसलिए धर्म आधारित डेटा बताने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
चुनाव आयोग ने 17 नवंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 13.58 करोड़ मतदाता शामिल हैं। पिछली सूची के मुकाबले इसमें करीब 18.84 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, आयोग के अनुसार अभी भी लगभग 2.58 करोड़ पात्र लोग सूची से बाहर हो सकते हैं, जिनमें वे लोग शामिल हैं जिन्होंने कभी पंजीकरण ही नहीं कराया।
आयोग ने मतदाता सूची की शुद्धि के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक का समय दिया है। इस दौरान कोई भी नागरिक फॉर्म-6 भरकर नया नाम जुड़वा सकता है या फॉर्म-8 के जरिए विवरण में सुधार कर सकता है। प्रदेश भर के मतदान केंद्रों पर 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी।
2027 के चुनाव से पहले यह वोटर लिस्ट जंग अब जोर पकड़ चुकी है, जहां भाजपा और सपा दोनों ही बूथ स्तर पर अपनी ताकत आजमाने की तैयारी में हैं।
उप्र के मुख्यमंत्री जी से जनता पूछ रही है कि अफ़वाह फैलाने के लिए आरोपी व्यक्ति पर किस धारा में मुक़दमा दर्ज होता है?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 17, 2026
1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट कटने का आँकड़ा उनके सूचना विभाग के टकसाल में ढाला गया है क्या?
उप्र के मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि अपना उपहास उड़ानेवाली बातें कम… pic.twitter.com/RAcg9sKd3H
होटल में कपल को धमकाते पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल: लड़के के बैग में गांजा रख दो , आदेश देता दिखा अफसर
स्पाइडर-मैन की धमाकेदार वापसी: 4 दिसंबर को नए अवतार में रिलीज होगी ब्रांड न्यू डे
अजान के बाद माइक बंद करना भूल गए मौलवी साहब? लाउडस्पीकर से आती खर्राटों की आवाजों का वीडियो वायरल
विशालकाय अजगर को बच्चों ने बनाया स्लाइड , वीडियो देख कांप उठे लोग
IPL 2027: CSK का बड़ा दांव, धोनी के मेंटॉर बनते ही इन 11 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी!
जंगल का बाहुबली : सतपुड़ा में भालू की एक गुर्राहट से दुम दबाकर भागी बाघिन
वृंदावन जाएंगे धीरेंद्र शास्त्री: बोले- यदुवंशी और रघुवंशी एक, यादव में नजर आते हैं माधव
शिर्डी एयरपोर्ट पर जल्द मेहमाननवाजी करेगा ताज , 5-स्टार होटल के लिए हुआ बड़ा करार
सोनिया गांधी की बुक लॉन्च: पहली पंक्ति में निधि राजदान की मौजूदगी पर मचा सियासी घमासान
रामायण के गाने क्यों नहीं बने सुपरहिट? जावेद अख्तर ने खोली दिल की बात