भुवनेश्वर: ओडिशा के चिकिटी से भाजपा विधायक मनोरंजन सामंतरा इन दिनों एक विवादित वीडियो के कारण चर्चाओं में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने ओडिशा की राजनीति में हलचल मचा दी है।
13 नवंबर को ओडिशा सरकार के मंत्री गोकुलानंद मल्लिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान मंत्री के पीछे खड़े विधायक मनोरंजन सामंतरा एक पार्टी कार्यकर्ता की ओर झुकते और संदिग्ध हरकत करते नजर आए। वीडियो में ऐसा लग रहा है जैसे वे कार्यकर्ता को चूमने या कान काटने की कोशिश कर रहे हों। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद लोग विधायक के व्यवहार पर सवाल उठाने लगे।
विवाद बढ़ता देख विधायक की पत्नी मीना साहू ने मोर्चा संभाला है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक दूसरा वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि वायरल क्लिप को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडिटिंग के जरिए तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि असली वीडियो में उनके पति केवल मंत्री की बात को ध्यान से सुन रहे थे। उन्होंने इसे अपने पति की छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश करार दिया है।
इस मामले पर विपक्षी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने तुरंत निशाना साधा है। बीजेडी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा कि एक तरफ गंजाम बाढ़ की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी नेता ऐसी हरकतें कर रहे हैं। इस पर पलटवार करते हुए विधायक की पत्नी ने गंजाम पुलिस से मांग की है कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ करने वालों और इसे वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
मनोरंजन सामंतरा गंजाम जिले की चिकिटी सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। 2024 के चुनाव में उन्होंने बीजेडी की दिग्गज नेता उषा देवी को हराया था। दिलचस्प बात यह है कि विवाद के महज दो दिन पहले ही उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक महीने का वेतन दान दिया था।
फिलहाल, इस पूरे मामले पर विधायक या ओडिशा बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वायरल वीडियो असली है या वाकई डीपफेक तकनीक का शिकार, यह जांच का विषय बना हुआ है।
This is the real video of chikti MLA @DyanSama in which he is patiencely listening to the minister but the bjd chikti social media had make AI video and made chikti MLA offended in social media. Being wife of @DyanSama i request @SP_BRAHMAPUR to take strict action against these… pic.twitter.com/icFHYoBITf
— Mina Dyan Samantara (@dyan_mina) November 13, 2026
छठ महापर्व: खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास; नेताओं ने दी शुभकामनाएं
समय रैना का विवादित जोक: मुस्लिम समुदाय पर की गई टिप्पणी से मचा बवाल
हड़ताल से थमी बस्तर की रफ्तार: 4200 ट्रकों के पहिये जाम, 4 हजार परिवारों पर संकट
मेकेदातु बांध पर कांग्रेस में छिड़ा कावेरी युद्ध : डीके शिवकुमार ने तमिलनाडु कांग्रेस को दी खुली चुनौती
14 करोड़ वोट अवैध तो सरकार वैध कैसे? राहुल गांधी ने 2024 चुनाव पर फिर उठाए सवाल
पहले अपने गिरेबान में झांकें, हमें ज्ञान न दें : शरजील इमाम के समर्थन में उतरे अमेरिकी आयोग को भारत की दो टूक
भारत आ सकते हैं पाकिस्तान के मंत्री: SCO बैठक में शामिल होने के लिए मिला न्योता
तेलंगाना के गिग वर्कर्स के लिए दिवाली: 5 लाख का बीमा और कमाई का सीधा हिस्सा
लाइव लोकेशन और रंगे हाथ: जंगल में पति को प्रेमिका के साथ देख पत्नी के उड़े होश
नेहरू के 51 कार्टन पर छिड़ा विवाद: क्या ‘निजी संपत्ति’ बनी देश की विरासत?