संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक बेकाबू ट्रक ने देखते ही देखते कई हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
कैसे हुआ यह जानलेवा हादसा? गुरूवार आधी रात से ठीक पहले पूर्वी अमीरात की ओर जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक काफी धीमा था। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया। बेकाबू ट्रक ने पहले एक कार को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद वह पलट गया। इस सिलसिलेवार टक्कर में कुल 23 वाहन (18 कारें और 5 ट्रक) आपस में बुरी तरह टकरा गए।
आग का गोला बने वाहन टक्कर इतनी भयानक थी कि वाहनों में तुरंत भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कई गाड़ियां आग के गोले में तब्दील हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस, पैरामेडिक्स और सिविल डिफेंस की टीमों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।
भारतीयों सहित कई देशों के नागरिक शामिल इस त्रासदी में जान गंवाने वालों में भारत के नागरिक भी शामिल हैं। मृतकों में ओमान, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन, मिस्र के नागरिक और अमीराती भी शामिल हैं। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भारतीयों की मौत की पुष्टि की है। दूतावास पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रहा है।
अस्थि-पंजर हुई पहचान, DNA टेस्ट का सहारा आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना नामुमकिन हो गया है। प्रशासन ने अब शवों की शिनाख्त के लिए DNA टेस्ट का सहारा लेने का निर्णय लिया है।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी हादसे में घायल हुए 30 लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से 15 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य 15 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने सभी से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर हादसे से जुड़ी किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को साझा करने से बचें।
BREAKING: A massive 23-vehicle pileup and fire triggered by an out-of-control truck in Fujairah, UAE, has killed 14 people and injured 30 others.
— Devesh , वनवासी (@Devesh81403955) November 13, 2026
#UAE #TruckCrash #RoadSafety #MiddleEastNews #TrafficAlert pic.twitter.com/xSf1RaiZh7
ESIC का बड़ा तोहफा: 4 करोड़ कर्मचारियों को अब बिना क्लेम सीधे खाते में मिलेगा पैसा
अनिरुद्ध और काव्या का रॉयल रिसेप्शन : सितारों और दिग्गजों से सजी शाम, धोनी-रजनीकांत की मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक
बाल-बाल बचे सांसद पप्पू यादव: काफिले की गाड़ी गड्ढे में पलटी, 5 घायल
दिल्ली के कैफे में पाकिस्तानी ड्रामे का क्रेज , स्क्रीनिंग के वीडियो ने छेड़ी बहस
अयोध्या-जनकपुर अब सीधे जुड़े: सरयू-कमला एक्सप्रेस का आज से आगाज, 19 घंटे में तय होगा 604 KM का सफर
हिंदुओं का पानी भी लूट लिया : संजय सिंह का योगी-मोदी सरकार पर तीखा हमला, जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप
प्रधानमंत्री मोदी का डिप्लोमेसी मास्टरस्ट्रोक: बालेन शाह की तारीफ, नेपाल को 24 हजार करोड़ का तोहफा
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा: धोनी से लेकर रश्मिका-विजय तक बने आकर्षण का केंद्र
पोचेटिनो का दुःस्वप्न डेब्यू: मैनचेस्टर यूनाइटेड की लिवरपूल के हाथों शर्मनाक हार
दिल्ली-यूपी में बढ़ेगी ठिठुरन, दक्षिण के 8 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट: जानें अपने शहर का हाल