नई दिल्ली: देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर और दक्षिण भारत में मौसम की दो विपरीत परिस्थितियां बनी हुई हैं। एक तरफ जहां उत्तर भारत में कोहरे और ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिण भारत के 8 राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण भारत में आंधी-तूफान का कहर बंगाल की खाड़ी से उठने वाली पूर्वी हवाओं के कारण दक्षिण के राज्यों में मौसम बिगड़ने वाला है। रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 से 27 नवंबर तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी 24 से 27 नवंबर के बीच तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी रहेगा।
दिल्ली-NCR: धुंध के साथ बढ़ेगी ठंड राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 24 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा परेशान कर सकता है। तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में कोहरे का असर और तेज हो सकता है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में शुष्क रहेगा मिजाज उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलेगी। दोनों राज्यों में 24 नवंबर से 29 नवंबर तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है, जिससे दृश्यता (Visibility) कम हो सकती है। फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
पंजाब-हिमाचल में कोहरे की मार पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में अभी बर्फबारी या बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन घना कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बना रहेगा। IMD के मुताबिक, 25 नवंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। वहीं, पंजाब में भी मौसम शुष्क बना रहेगा और अभी बारिश या आंधी-तूफान की कोई चेतावनी नहीं दी गई है।
इन राज्यों में जारी है अलर्ट मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में बारिश की गतिविधियों के तेज होने की जानकारी दी है। विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 24-25 नवंबर के लिए गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। नागरिकों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
🌧️ Heavy Rainfall Alert for Tamil Nadu, Puducherry, Karaikal & Kerala!
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 23, 2026
Under the influence of easterly waves, isolated heavy rainfall is likely over:
📍 Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal: 23rd–27th November, 2026
📍 Kerala & Mahe: 24th–27th November, 2026
⚠️ Residents are… pic.twitter.com/tFKNv5h1Kj
NCERT की किताबों पर क्वालिटी क्राइसिस : खराब प्रिंटिंग पर भड़के अभिभावक, सख्त कार्रवाई के मूड में काउंसिल
ऋषभ पंत ने तोड़ा मैक्कुलम का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में रची नई गाथा
बिसलेरी के पानी पर छिड़ा विवाद, कंपनी ने दी सफाई; क्या वाकई सुरक्षित है आपका पानी?
एशिया कप: भारत ए के लिए बदले का दिन नहीं, पाकिस्तान ए ने 48 रनों से रौंदा
पवई झील में चमका म्यूजिकल फाउंटेन : महाराष्ट्र की गौरवगाथा अब आधुनिक तकनीक के संग
अगर वो 2 ओवर और रुक जाते तो जीत जाते : पाकिस्तान से हार के बाद तिलक वर्मा का बड़ा बयान
ESIC का बड़ा तोहफा: 4 करोड़ कर्मचारियों को अब बिना क्लेम सीधे खाते में मिलेगा पैसा
जय सिया राम से सीता का नाम हटाया, अजय राय ने बीजेपी की विकृत मानसिकता पर उठाए सवाल
पानी की जगह हैंडपंप से निकलने लगी शराब: झांसी में पुलिस ने फोड़ा अवैध कारोबार का जमीनी राज
अयोध्या से जनकपुर अब बस 19 घंटे का सफर: सरयू-कमला एक्सप्रेस का पूरा शेड्यूल और रूट देखें