आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में ‘जल जीवन मिशन’ को लेकर मोदी और योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रदेश में 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का दावा करते हुए इसे एक बड़ा लूट का मिशन करार दिया है।
बिना टंकी-पाइप के पानी का जादू संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर जौनपुर जिले के सिरकोनी ब्लॉक के नसीराबाद और बैरीपुर गांव का एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने बिना टंकी और बिना पाइप के ही घर-घर पानी पहुंचाने का कमाल का जादू कर दिखाया है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि करोड़ों की लागत से बनी टंकियां गायब हैं।
जिस हिंदू का खून न खौला, वो पानी है अपने आक्रामक तेवर दिखाते हुए संजय सिंह ने कहा, जिस हिंदू का खून न खौला, वो खून नहीं पानी है। आदरणीय मोदी-योगी जी, हमारा खून बहुत खौल रहा है, आपने तो हिंदुओं का पानी भी लूट लिया। उन्होंने इस योजना को केंद्र और राज्य सरकार की मिलीभगत से हुआ महाघोटाला बताया।
पूर्व सैनिक की रिपोर्ट से हुआ खुलासा सांसद ने बताया कि यह खुलासा पूर्व सैनिक हरेन्द्र यादव की रिपोर्ट के आधार पर सामने आया है। वीडियो में दिखाया गया है कि जिन गांवों में जल जीवन मिशन के तहत काम होना था, वहां कोई भी बुनियादी ढांचा मौजूद नहीं है।
जनता से मांगा भ्रष्टाचार का सबूत संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की जनता से अपील की है कि यदि उनके गांव में भी जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है या पानी की टंकी का निर्माण अधूरा व भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है, तो वे उसका वीडियो बनाकर उन्हें सीधे मैसेज (DM) करें।
केंद्रीय एजेंसियों की चुप्पी पर उठाए सवाल संजय सिंह लगातार इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों (ED) की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 हजार करोड़ का इतना बड़ा घोटाला होने के बावजूद जांच एजेंसियां चुप्पी साधे हुए हैं, जो सरकार की मंशा पर संदेह पैदा करता है।
*“जिस हिंदू का ख़ून न खौला ख़ून नही वो पानी है”
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) November 23, 2026
आदरणीय मोदी-योगी जी “हमारा ख़ून बहुत खौल रहा है, आपने तो हिंदुओं का पानी ही लूट लिया”
ये है जौनपुर के सिरकोनी ब्लॉक का नसीराबाद और बैरीपुर गाँव, यहाँ जल जीवन मिशन योजना से करोड़ों की टंकियाँ बनी थी जो अब ग़ायब हैं।
पूर्व सैनिक… pic.twitter.com/nLtgZjXY2m
दुमका में ग्राम सभा बनी रणक्षेत्र: कोयला खदान के विरोध में पथराव, 10 पुलिसकर्मी घायल
फल-सब्जी उत्पादन का पावरहाउस बना उत्तर प्रदेश, चार फसलों में देश में नंबर-1
दिल्ली-NCR में प्रदूषण कम करने का मिशन 2027 : अफसरों की जवाबदेही तय, रिपोर्ट कार्ड में कई खामियां उजागर
अयोध्या से जनकपुर तक सरयू-कमला एक्सप्रेस का आगाज़: त्रेतायुग के रिश्ते को मिली आधुनिक रफ्तार
रामायण का जलवा बरकरार: 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े से बस एक कदम दूर!
सिर्फ सिराज की कमी नहीं, धोनी वाले तेवर क्यों मिस कर गई टीम इंडिया? 15 ओवर पहले हाथ मिलाना पड़ा भारी!
वेलिंगटन टेस्ट: ऐतिहासिक जीत की दहलीज पर भारत, कीवी टीम को 5 विकेट की दरकार
NCERT की किताबों पर क्वालिटी क्राइसिस : खराब प्रिंटिंग पर भड़के अभिभावक, सख्त कार्रवाई के मूड में काउंसिल
Asia Power Index 2026: ताकत में रूस-जापान को पछाड़कर भारत बना मेजर पावर , चीन-पाकिस्तान की स्थिति साफ
दिल्ली-यूपी में बढ़ेगी ठिठुरन, दक्षिण के 8 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट: जानें अपने शहर का हाल