कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी का जीवन अब सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगा। तेलंगाना कांग्रेस के नेता जग्गा रेड्डी ने सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव पर आधारित एक तेलुगु फिल्म बनाने का ऐलान किया है। इस प्रोजेक्ट को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
चंदे से जुटाई जाएगी फिल्म की लागत संगारेड्डी में हुई एक बैठक के दौरान जग्गा रेड्डी ने फिल्म के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस फिल्म के निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग यानी चंदा देने की अपील की है। संगारेड्डी के कांग्रेस संयोजक जुलाकांति अंजनयेलु ने शुरुआत करते हुए 2 करोड़ रुपये देने का वादा भी किया है।
50 सदस्यों की निगरानी समिति तैयार फिल्म के निर्माण कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए 50 सदस्यों की एक समिति बनाई जा रही है। गांधी भवन के जनसंपर्क अधिकारी हरिप्रसाद इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। रेड्डी ने स्पष्ट कहा कि जिस तरह चुनावों के लिए फंड जुटाया जाता है, उसी तरह इस फिल्म के लिए भी बजट इकट्ठा किया जाएगा और एक बेहतरीन निर्देशक की तलाश की जाएगी।
पर्दे पर दिखेगा संघर्ष और त्याग का सफर यह फिल्म सोनिया गांधी के इटली से भारत आने, गांधी परिवार का हिस्सा बनने और एक विदेशी महिला से देश की सबसे शक्तिशाली राजनीतिक हस्ती बनने तक का सफर बयां करेगी। इसमें इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की दुखद हत्या के बाद सोनिया के कठिन दौर, बच्चों की परवरिश और राजनीति के बीच उनके संघर्षों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।
प्रधानमंत्री पद ठुकराने का क्लाइमेक्स फिल्म का सबसे अहम हिस्सा वह होगा, जिसमें सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पद को ठुकराने के फैसले को दर्शाया जाएगा। जग्गा रेड्डी के अनुसार, फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि कैसे उन्होंने सत्ता के बजाय राष्ट्रहित और मनमोहन सिंह को प्राथमिकता दी। साथ ही, मनरेगा जैसी योजनाओं को आकार देने में उनकी भूमिका को भी रेखांकित किया जाएगा।
राजनीतिक भविष्य के संकेत फिल्म केवल अतीत तक सीमित नहीं रहेगी। जग्गा रेड्डी ने संकेत दिए हैं कि इसमें राहुल गांधी के राजनीतिक सफर और देश के शीर्ष पद पर उनके भविष्य को लेकर सोनिया गांधी की उम्मीदों को भी जगह दी जा सकती है। तैयारियां पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ इस फिल्म की शूटिंग का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
#WATCH | Vijayawada, Andhra Pradesh | APCC Vice President V. Gurunadham says, Our Congress leader Jagga Reddy, a renowned personality in Telangana politics, has announced that he is going to make a film based on the content and narrative of the love story of Sonia Gandhi and… pic.twitter.com/fQRgecntHF
— ANI (@ANI) November 12, 2026
होटल में रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, पुलिस के सामने पति ने जड़े थप्पड़; वीडियो हुआ वायरल
कप्तानी का डेब्यू: श्रेयस अय्यर की बारी, क्या पहले वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
U-19 एशिया कप: फाइनल में भारत-पाकिस्तान की महाजंग, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को दी मात
IPL 2027: ये 10 ऑलराउंडर्स जो बदल सकते हैं अपनी टीम की किस्मत, रिटेंशन लिस्ट में हो सकते हैं शामिल
10 साल का प्यार, 10 मिनट में खत्म: निकाह से इनकार पर मॉल की दूसरी मंजिल से कूदा युवक
25 किलो का पार्सल और डोरस्टेप का विवाद: क्या डिलीवरी बॉय को ऊपर तक सामान ले जाना चाहिए?
9.20 करोड़ में बिके, फिर हुए बाहर... क्या IPL 2027 में मुस्तफिजुर रहमान की केकेआर में होगी वापसी?
पंजाब में AAP का मिशन 2027 : दूसरी लिस्ट में 3 विधायकों के कटे पत्ते, नए चेहरों और दिग्गजों पर बड़ा दांव
राजीव गांधी की वो आखिरी इच्छा जिसे पूरा न कर पाने का सोनिया गांधी को ताउम्र रहा मलाल
भैंस चरा रहे होते वाले बयान पर मचा सियासी घमासान, अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी तीखी प्रतिक्रिया