यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पारा चढ़ गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के एक तीखे बयान के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उन पर सीधा हमला बोला है।
क्या है पूरा विवाद? बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, अगर उत्तराखंड की बेटी (डिंपल यादव) न होती, तो तुम सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते। सीएम ने यह बात अखिलेश के उस पुराने बयान के जवाब में कही, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहा था।
भगवान श्रीकृष्ण का अपमान है यह बयान: अखिलेश सीएम के इस बयान से बिफरे अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गोपालकों (पशुपालकों) को अपशब्द बोलकर मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किया है, जो अक्षम्य है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सीएम अपनी सत्ता बचाने के लिए सनातन धर्म और भगवान का सहारा लेकर कुवचन बोल रहे हैं।
सनातनी वस्त्र पहनकर ऐसी भाषा शोभा नहीं देती अखिलेश ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि सनातनी वस्त्र पहनकर ऐसी निम्नस्तरीय भाषा बोलना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा, आप एक संवैधानिक पद पर हैं, अपना श्रीमुख खोलने से पहले सार्वजनिक मर्यादा का ध्यान रखें। हार की हताशा में आप भाषा की मर्यादा खो रहे हैं।
2027 में PDA बनाम अहंकार की लड़ाई पूर्व सीएम ने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ 2024 और 2026 की हार से डरे हुए हैं, इसलिए उनकी भाषा बिगड़ गई है। उन्होंने दावा किया कि 2027 का चुनाव अब 95% PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) बनाम 5% अहंकारियों के बीच है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ये चुनाव जीत रहे होते, तो अपनी उपलब्धियों की बात करते, न कि दूसरों को अपमानित करते।
सीएम योगी ने क्यों कही थी यह बात? सीएम योगी ने उत्तराखंड वासियों के सम्मान में यह बात कही थी। उन्होंने अखिलेश यादव की मानसिकता को विभाजनकारी बताते हुए कहा था कि जो लोग पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों को गले लगाते हैं, वही देवभूमि उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं। सीएम के अनुसार, यह देवभूमि के वीरों के योगदान का अपमान है।
*‘गोपालकों’’को अपशब्द कहकर प्रकारांतर में गोपाल अर्थात् भगवान श्रीकृष्ण का जो अपमान उप्र के मुख्यमंत्री महोदय ने मंच से किया है वो अक्षम्य है। पहले अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी में एक बड़े गिरोह के साथ संलिप्त रहे और राज न खुल जाए इस डर से उन्हें क्लीन… pic.twitter.com/ofUvE768FW
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 12, 2026
भैंस चराते वाले बयान पर मचा घमासान: अखिलेश यादव बोले- यह भगवान कृष्ण का अपमान
ट्रेन में पावर का टकराव: बिना टिकट यात्रा कर रहे आर्मी जवानों की महिला TTE से तीखी बहस, वीडियो वायरल
छठ महापर्व: दिल्ली-NCR में सजे 1000 से ज्यादा घाट; मुनक नहर पर बना 11 किमी लंबा सबसे बड़ा छठ घाट
पिता की झलक, बेटे का जलवा: आर्यवीर सहवाग ने अफगानिस्तान के खिलाफ मचाया कोहराम
कुलगाम-किश्तवाड़ में आतंकी साजिश: रक्षा विशेषज्ञों की हुंकार, पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब
निशांत कुमार को मिले बड़ी जिम्मेदारी , उपेंद्र कुशवाहा के बयान से NDA में हलचल
विराट कोहली ने पकड़ी फैन की चालाकी, ऑटोग्राफ देने से किया साफ इनकार
छठ पूजा पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ा तोहफा: दिल्ली-पटना रूट पर दौड़ी पहली अमृत भारत 3.0
BSNL का धमाकेदार तोहफा: अब सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा सिम और अनलिमिटेड कॉलिंग, ऑफर अगले साल तक बढ़ाया गया
फाइनल की जंग: भारत और पाकिस्तान के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें महामुकाबला