एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का बल्ला जमकर बोला है। अफगानिस्तान के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में आर्यवीर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया है।
आर्यवीर की आतिशी पारी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय पारी की शुरुआत करने आए आर्यवीर सहवाग ने मैदान पर उतरते ही अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। उन्होंने केवल 56 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 51 रनों की पारी खेली।
सिक्सर किंग वाला अंदाज आर्यवीर की इस पारी में उनके पिता वीरेंद्र सहवाग की झलक साफ दिखी। उन्होंने अपने अर्धशतक के दौरान 6 गगनचुंबी छक्के और 4 दनदनाते चौके जड़े। गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने अपना अर्धशतक भी एक जोरदार छक्के के साथ पूरा किया। इस टूर्नामेंट में यह उनका लगातार बेहतरीन प्रदर्शन है, इससे पहले वह 160 रनों की मैराथन पारी भी खेल चुके हैं।
कप्तान लक्ष्य का साथ आर्यवीर का बखूबी साथ निभाया टीम के कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने। लक्ष्य ने भी धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई, जिसने भारत की जीत की नींव रख दी। खबर लिखे जाने तक भारत ने 25 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए थे।
गेंदबाजों का भी रहा दबदबा सेमीफाइनल में भारत की जीत की नींव गेंदबाजी से ही पड़ गई थी। ईशान सूद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, वहीं आर्यन सवसानी ने 2 सफलताएं हासिल कीं। इसके अलावा काव्या परेश पटेल, यशबर्धन चौहान और अर्जुन राजपुत ने 1-1 विकेट लेकर अफगान टीम को 227 रनों के स्कोर पर रोकने में बड़ी भूमिका निभाई।
फाइनल की दहलीज पर भारत फिलहाल भारत को जीत के लिए अंतिम 25 ओवरों में मात्र 72 रनों की दरकार है और हाथ में 9 विकेट सुरक्षित हैं। जिस तरह की फॉर्म में आर्यवीर और कप्तान लक्ष्य दिख रहे हैं, उससे यह साफ है कि टीम इंडिया का फाइनल में पहुंचना लगभग तय है।
Another milestone, same trademark finish! 😍
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 12, 2026
Aaryavir Sehwag brought up his fifty with a six. 💥
Watch #AFGvIND in the DP World Men s U19 Asia Cup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/iqzisSX78h
झूठ की किताब : सोनिया गांधी के संस्मरण पर सिख नेताओं का कड़ा प्रहार, ऑपरेशन ब्लू स्टार पर छिड़ा विवाद
मुनक नहर पर छठ का नया अध्याय: 11 किलोमीटर लंबे भव्य घाटों का उद्घाटन, पूर्वांचली समाज को मिली बड़ी सौगात
शहीदों के स्मारक पर रक्षा मंत्री हेगसेथ की गंभीर चूक ; सिक्योरिटी गार्ड ने भरी महफिल में सिखाया अनुशासन का पाठ
IOA चुनाव: पीटी उषा और अश्विनी नचप्पा के बाद अब अभिनव बिंद्रा के तीखे सवालों से मची खलबली
नकाब उतर चुका है! मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने के आरोपों से गरमाई बिहार की सियासत
फाइनल में फिर होगी महाजंग : अफगानिस्तान को रौंदकर भारत-पाकिस्तान खिताबी मुकाबले में आमने-सामने
यूपी की सियासत में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा : ओवैसी-आजाद की दोस्ती पर क्या है दिग्गजों की राय?
गाजियाबाद ने कैसे बाजी मारी? यूपी का सबसे स्वच्छ शहर बनने की पूरी कहानी
ऑरेंज स्नेक वंदे भारत: 57 सुरंगों और 258 पुलों से होकर गोवा का सफर करेगी यह खास ट्रेन
10 साल की प्रेम कहानी का खूबसूरत अंजाम: प्रिया भवानी शंकर ने रचाई शादी