अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। वेटरन्स डे के मौके पर आर्लिंगटन नेशनल सिमेट्री में हुए एक वाकये ने न केवल उनकी किरकिरी कराई है, बल्कि उन्हें सार्वजनिक रूप से अनुशासन का पाठ भी पढ़ना पड़ा।
तस्वीरें खिंचवाने के दौरान हुई बड़ी भूल वेटरन्स डे के अवसर पर हेगसेथ अपनी पत्नी और वरिष्ठ सहयोगियों के साथ टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर (अज्ञात सैनिक का मकबरा) पर पहुंचे थे। वहां तस्वीरें खिंचवाने के दौरान उनके समूह से जोर-जोर से हंसने की आवाजें आने लगीं। यह जगह अमेरिका के सबसे पवित्र और सम्मानित स्थलों में से एक है, जहां पूर्ण शांति अपेक्षित होती है।
सैनिक की सख्त फटकार स्मार्क की सुरक्षा में तैनात सैनिक ने इस हरकत को गंभीरता से लिया। उसने तुरंत हेगसेथ और उनके सहयोगियों को टोकते हुए सख्त लहजे में कहा, सभी आगंतुकों को हर समय यहां शांति और सम्मान का माहौल बनाए रखना होगा। इस चेतावनी के बाद रक्षा मंत्री का पूरा दल वहां से आगे निकल गया।
क्यों अहम है यह स्मारक? आर्लिंगटन में स्थित यह मकबरा प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के साथ-साथ कोरियाई युद्ध के गुमनाम सैनिकों की याद में बना है। 1948 से द ओल्ड गार्ड के जवान यहां 24 घंटे तैनात रहते हैं। इन सैनिकों के लिए अनुशासन और गरिमा से समझौता करना अक्षम्य है।
पेंटागन ने दी सफाई घटना के बाद पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने सफाई देते हुए कहा कि सुरक्षाकर्मी ने मर्यादा याद दिलाकर अपना कर्तव्य निभाया है। उन्होंने जोर दिया कि रक्षा मंत्रालय हमेशा अपने सैनिकों के बलिदान का सम्मान करता है।
राजनीतिक घेरे में हेगसेथ यह शर्मनाक वाकया ऐसे समय में हुआ है जब हेगसेथ पहले से ही राजनीतिक दबाव का सामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही वह अपने खिलाफ आए महाभियोग प्रस्ताव से बाल-बाल बचे हैं। हालांकि, जानकारों का मानना है कि जनवरी 2027 के बाद यदि राजनीतिक समीकरण बदलते हैं, तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Warmonger Pete and his buddies were enjoying a photo op at the Tomb of the Unknown Soldier today when very out of place loud laughing could be heard. The soldier guarding the tomb shouted at Hegseth “All visitors will maintain an atmosphere of silence and respect at all times.”… pic.twitter.com/y3SrzTxhGw
— Now The End Begins (@NowTheEndBegins) November 11, 2026
अनिरुद्ध-काव्या की शादी: रजनीकांत के डांस ने लूटी महफिल, मनसिलायो पर जमकर थिरके सुपरस्टार
अक्षरा की छठ पॉलिटिक्स ! सम्राट चौधरी से नीतीश तक, दिग्गजों से मिल रही एक्ट्रेस का क्या है मिशन?
यूपी की सियासत में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा : ओवैसी-आजाद की दोस्ती पर क्या है दिग्गजों की राय?
फरीदाबाद हत्याकांड: 15 राउंड फायरिंग के बाद चिल्लाया हैप्पी दिवाली – रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज
गाजियाबाद ने कैसे बाजी मारी? यूपी का सबसे स्वच्छ शहर बनने की पूरी कहानी
मौत को दी मात: हाईवे पर हाथी ने युवक को रौंदा, फिर भी चमत्कारिक रूप से बची जान
अर्चना गौतम की कांग्रेस में घर वापसी: 4 साल के संघर्ष के बाद फिर थाम लिया हाथ
अब्दुल की पिटाई रोकने के रास्ते में दीवार न बनें , ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर इमरान मसूद का तीखा प्रहार
जमीन कब्जे के आरोपों पर घिरीं बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर, पिता पर लगे गंभीर आरोपों को बताया निराधार
यमुना की जहरीली चादर: क्या सच में साफ हो पाएगी दिल्ली की लाइफलाइन?