न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। नियमित कप्तान शुभमन गिल को टेस्ट सीरीज के मद्देनजर आराम दिया गया है। श्रेयस अय्यर के लिए यह एक ऐतिहासिक मौका है, क्योंकि वह भारतीय वनडे टीम की कमान संभालने वाले 29वें खिलाड़ी बन जाएंगे।
श्रेयस अय्यर पहली बार वनडे में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया की नजरें सीरीज में अपनी बढ़त बनाए रखने पर होंगी। कप्तानी मिलने के साथ ही अब सभी की निगाहें उनके बल्ले पर टिकी हैं, क्योंकि कप्तानी के डेब्यू मैच में प्रदर्शन का अपना ही महत्व होता है।
भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई दिग्गजों ने कप्तानी की है, लेकिन पहले वनडे मैच में व्यक्तिगत प्रदर्शन के मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी के पहले वनडे में 110 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं, शिखर धवन ने भी 86* रनों के साथ प्रभावित किया था। अजित वाडेकर ने 67 रनों का योगदान दिया था।
कप्तानी के पहले वनडे में दिग्गज खिलाड़ियों का प्रदर्शन:
माउंट मौनगानुई के बे-ओवल मैदान पर होने वाले इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ईशान किशन रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव की फिरकी और मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजी की वापसी की उम्मीद है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे 13 नवंबर (शुक्रवार) को खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे होगी, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 7:00 बजे फेंका जाएगा। क्या श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी की शुरुआत जीत के साथ कर पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।
Shreyas Iyer will become the 29th ODI Captain of Team India tomorrow 🇮🇳
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 12, 2026
- All the best for Shreyas. pic.twitter.com/6IzasvjRRS
किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या: 2 का बदला 4 से लिया जाए , बीजेपी विधायक की गृहमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग
ग्रीस में छाये थलाइवा : भांजे अनिरुद्ध की शादी में रजनीकांत ने डांस फ्लोर पर मचाया धमाल
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो विस्तार को हरी झंडी: 2390 करोड़ की लागत से बदलेगी सफर की तस्वीर, जानें रूट और स्टेशन
तुर्किये में बड़ा सैन्य हादसा: S-70 हेलिकॉप्टर क्रैश में 4 सैनिकों की शहादत
संविधान जेब में लेकर घूमने वालों को सत्ता का नशा : पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला
झूठ की किताब : सोनिया गांधी के संस्मरण पर सिख नेताओं का कड़ा प्रहार, ऑपरेशन ब्लू स्टार पर छिड़ा विवाद
सी विजिल-26: समुद्री सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए भारत ने कसी कमर
राजीव गांधी की वो आखिरी इच्छा जिसे पूरा न कर पाने का सोनिया गांधी को ताउम्र रहा मलाल
ओवैसी-चंद्रशेखर का सामाजिक परिवर्तन मोर्चा : क्या यूपी की राजनीति में दलित-मुस्लिम समीकरण बदल पाएगा गेम?
जयपुर बना अपराधियों का गढ़? खाचरियावास ने भजनलाल सरकार को घेरा, उठाए गंभीर सवाल