भारतीय नौसेना के नेतृत्व में अखिल भारतीय तटीय रक्षा अभ्यास सी विजिल-26 का आगाज हो चुका है। यह महाअभियान 19 नवंबर तक जारी रहेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा तैयारियों और एजेंसियों के बीच तालमेल को परखना है।
क्या है सी विजिल-26? 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ 2018 में इस अभ्यास की शुरुआत हुई थी। यह पांचवां संस्करण है, जिसमें भारत की पूरी तटरेखा और विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (EEZ) को कवर किया जा रहा है।
इस अभ्यास में नौसेना, तटरक्षक बल, तटीय सुरक्षा पुलिस, सीमा शुल्क विभाग और मत्स्य पालन सहित कुल 21 एजेंसियां हिस्सा ले रही हैं। इसमें तटीय समुदायों और मछुआरों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है।
दो चरणों में सुरक्षा का परीक्षण यह अभ्यास 19 नवंबर तक दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण (17 नवंबर तक) में तटीय रक्षा और सुरक्षा तैयारियों का गहन मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में 18 और 19 नवंबर को व्यापक समुद्री युद्धाभ्यास आयोजित किए जाएंगे। महाराष्ट्र के तटों पर भी सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें तैनात हैं, जो हर संभावित खतरे पर कड़ी नजर रख रही हैं।
अरब सागर में भारत-ओमान की शक्ति सी विजिल के साथ ही अरब सागर में भारत और ओमान की नौसेनाओं ने नसीम अल बह (सी ब्रीज) अभ्यास का 15वां संस्करण पूरा किया। इसमें भारतीय युद्धपोत आईएनएस सूरत और ओमान के अल-मुअज्जर ने हिस्सा लिया।
इस युद्धाभ्यास के दौरान समुद्री सुरक्षा, संदिग्ध जहाजों की जांच, तलाशी अभियान और तकनीकी अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया। यह साझेदारी न केवल दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करती है, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के महासागर विजन को भी नई ताकत देती है।
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सी विजिल-26 को नौसेना के द्विवार्षिक थिएटर लेवल रेडीनेस ऑपरेशनल एक्सरसाइज की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। यह संयुक्त अभ्यास सुनिश्चित करता है कि तटीय सुरक्षा से लेकर गहरे समुद्र तक की किसी भी चुनौती से निपटने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है। रक्षा, गृह और बंदरगाह जैसे मंत्रालयों का आपसी सहयोग इस अभियान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बनाता है।
- #CoastalSecurity
— SpokespersonNavy (@indiannavy) November 11, 2026
The fifth edition of the - #SeaVigil26 is being conducted from 11–19 Nov 26, coordinated by the #IndianNavy.
Spanning India s coastline and Exclusive Economic Zone, the… pic.twitter.com/0HRrwUROw4
नेपाल: बागमती प्रांत में खड़ी ढलान से गिरा यात्री वाहन, 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत
केजरीवाल को मिली धमकी फर्जी: बिश्नोई गैंग नहीं, रोहतक से रची गई साजिश
न्यूज़ रूम में कुछ भी असंभव नहीं : पीएम मोदी ने मीडिया के जज्बे को किया सलाम
मन्नत में शाहरुख खान की नहीं चलती मर्जी! अपनी ही पत्नी के बनाए सख्त नियमों का किया खुलासा
किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या: 2 का बदला 4 से लिया जाए , बीजेपी विधायक की गृहमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग
चिप किंग जेनसेन हुआंग का विवाद: क्या चीनी मूल की पत्नियों के जरिए हो रही है ग्लोबल जासूसी?
ऑरेंज स्नेक वंदे भारत: पहाड़ों और 57 सुरंगों को चीरती हुई गोवा तक भरेगी उड़ान
तमिलनाडु में कानून व्यवस्था पर घमासान: गृह मंत्रालय की रिपोर्ट तलब, कांग्रेस ने बताया खतरनाक
वॉशिंगटन DC में खूनी तांडव: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी में 1 की मौत, 4 घायल; इलाके में लॉकडॉउन
एनवीडिया में बड़ा उलटफेर: जेनसन हुआंग के इस्तीफे पर ट्रंप का बड़ा बयान, टिम कुक के नाम का दिया सुझाव