मन्नत में शाहरुख खान की नहीं चलती मर्जी! अपनी ही पत्नी के बनाए सख्त नियमों का किया खुलासा
News Image

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी हाजिरजवाबी और मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में दुबई में एक कार्यक्रम के दौरान शाहरुख ने अपनी निजी जिंदगी और पत्नी गौरी खान से जुड़े ऐसे खुलासे किए, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंसी से लोटपोट हो गए। उन्होंने माना कि घर में उनकी मर्जी नहीं, बल्कि गौरी का हुक्म चलता है।

घर में ये काम करना सख्त मना है दुबई में शाहरुख्ज रेजिडेंसेज बाय डेन्यूब के लॉन्च पर करण जौहर के साथ बातचीत करते हुए शाहरुख ने बताया कि उनके घर में वे और उनके दोनों बच्चे (आर्यन और सुहाना) भी गौरी के बनाए नियमों के दायरे में रहते हैं। शाहरुख ने मजाकिया लहजे में कहा, मैं घर में वाई-फाई की शिकायत नहीं कर सकता और न ही बिस्तर पर बैठकर खाना खा सकता हूं।

अभिनेता के अनुसार, घर के रंगों, पेंटिंग, सीढ़ियों, लिफ्ट और यहां तक कि लाइटिंग को लेकर भी किसी को टिप्पणी करने की आजादी नहीं है। शाहरुख ने चुटकी लेते हुए कहा कि घर में सबको बस चुपचाप बैठकर गौरी की तारीफ करनी पड़ती है कि उन्होंने कितना खूबसूरत घर बनाया है।

मैं डर नहीं, दहशत हूं जब करण जौहर ने उनसे पूछा कि वह बिजनेस, बॉक्स ऑफिस या अपनी पत्नी में से किससे ज्यादा डरते हैं, तो शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म किंग का दमदार डायलॉग मारा। उन्होंने कहा, हजार मुल्कों में बदनाम और दुनिया ने दिया एक ही नाम। और वो पता है क्यों? क्योंकि मैं डर नहीं, दहशत हूं।

दुबई में गौरी खान का जादू इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दुबई के मैरिटाइम सिटी में स्थित लग्जरी आवासीय परियोजना का लॉन्च था। इस प्रोजेक्ट के विशेष पेंटहाउस का इंटीरियर गौरी खान ने डिजाइन किया है। गौरी ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को अपना घर समझकर मेहनत की है ताकि यहां रहने वालों को एक आलीशान अनुभव मिल सके।

किंग फिल्म से है बड़ी उम्मीदें शाहरुख इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दुबई के इस इवेंट में शाहरुख ने फिल्म के गाने पर डांस कर फैंस का दिल भी जीता।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

होटल में रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, पुलिस के सामने पति ने जड़े थप्पड़; वीडियो हुआ वायरल

Story 1

कानपुर: शादी से इनकार करने पर ट्रक के आगे लेटी प्रेमिका, सड़क पर चला घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा

Story 1

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? पीयूष गोयल ने वैश्विक व्यापार में भारत को बताया भरोसे का दूसरा नाम

Story 1

कौन है खजांची ? नोटबंदी की लाइनों से निकला बच्चा, जो बना अखिलेश यादव की सियासत का चेहरा

Story 1

10 फीट के जिंदा अजगर की पीठ को बच्चों ने बनाया झूला , हैरतअंगेज वीडियो देख कांप उठेगी रूह

Story 1

26 नवंबर को दस्तक देगी Vivo X500 सीरीज: प्रीमियम फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ भारत में एंट्री

Story 1

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर का बड़ा दांव, सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का ऐलान; आजाद होंगे CM फेस

Story 1

ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर गिरिराज सिंह का प्रहार, कहा- हिंदुओं को बांटने की साजिश

Story 1

मौत को दी मात: हाईवे पर हाथी ने युवक को रौंदा, फिर भी चमत्कारिक रूप से बची जान

Story 1

भैंस चरा रहे होते वाले बयान पर मचा सियासी घमासान, अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी तीखी प्रतिक्रिया