पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद का मंजर कितना भयावह रहा होगा, इसका अंदाजा लगाना भी कठिन है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव में उस दर्दनाक पल का जिक्र किया है, जब उन्होंने अपने पति की आखिरी इच्छा पूरी करने की कोशिश की थी, लेकिन अफसोस कि वह संभव नहीं हो सका।
आंखें दान करने की थी इच्छा किताब में सोनिया गांधी लिखती हैं कि राजीव गांधी अपनी मां इंदिरा गांधी की तरह ही अपनी आंखें दान करना चाहते थे। पति के पार्थिव शरीर को देखते ही सोनिया को उनकी यह इच्छा याद आई। वह उस गहरे सदमे में भी इस नेक काम को पूरा करने के लिए छटपटा उठीं और तुरंत परिवार के डॉक्टर माथुर को ढूंढने लगीं।
डॉक्टर का जवाब सुनकर टूट गईं सोनिया सोनिया गांधी ने डॉक्टर से पूछा कि क्या राजीव गांधी की आंखें दान की जा सकती हैं? डॉक्टर का जवाब सुनकर सोनिया के पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टर ने भारी मन से कहा, आंखें? आप क्या कह रही हैं, अब कुछ नहीं बचा है। धमाका इतना भीषण था कि सब कुछ खत्म हो चुका है। डॉक्टर के इस जवाब ने सोनिया को अंदर से तोड़कर रख दिया।
बेटी प्रियंका ने संभाला सोनिया गांधी ने लिखा कि उस क्षण उन्हें ऐसा लगा जैसे उनका सब कुछ खत्म हो गया हो। उस वक्त मन में बस यही ख्याल आया कि काश मैं भी मर जाती। हालांकि, उस बेहद मुश्किल दौर में उनकी बेटी प्रियंका ने उन्हें हिम्मत दी और सहारा दिया।
राहुल गांधी ने पहले ही जताई थी चिंता किताब में सोनिया ने एक और खुलासा किया है। हत्या से करीब दो महीने पहले राहुल गांधी ने अपने पिता की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई थी। राहुल ने कहा था, अगर पापा की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो मुझे जल्द ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लौटना पड़ेगा।
सुरक्षा में कटौती का दंश सोनिया गांधी ने अपनी किताब में तत्कालीन वीपी सिंह सरकार द्वारा राजीव गांधी की एसपीजी (SPG) सुरक्षा वापस लेने के फैसले पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि एसपीजी जैसे विशेष प्रशिक्षित सुरक्षा बल को हटाकर स्थानीय पुलिस तैनात कर दी गई थी, जिसका खामियाजा देश को एक पूर्व प्रधानमंत्री को खोकर चुकाना पड़ा।
21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। इस धमाके में उनके साथ 14 अन्य लोगों ने भी अपनी जान गंवाई थी। यह किताब न केवल एक राजनेता की कहानी है, बल्कि एक पत्नी के उस कभी न मिटने वाले दुख का दस्तावेज है, जो आज भी उनके जेहन में ताजा है।
𝐀 𝐥𝐢𝐟𝐞 𝐬𝐡𝐚𝐩𝐞𝐝 𝐛𝐲 𝐥𝐨𝐯𝐞, 𝐥𝐨𝐬𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐫𝐞𝐬𝐢𝐥𝐢𝐞𝐧𝐜𝐞
— Congress (@INCIndia) November 11, 2026
Moments from CPP Chairperson Smt. @SoniaGandhi ji s Belonging: A Journey of Love pic.twitter.com/aq23v0jahs
यमुना की जहरीली चादर: क्या सच में साफ हो पाएगी दिल्ली की लाइफलाइन?
‘आप मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं!’: पीएम मोदी ने सुनाया 2001 का वह अनसुना किस्सा जब पत्रकारों ने खोल दिया था राज
चंद्रपुर में बाघों की दहशत और बदहाल किसान: नीलम गोरहे ने वन मंत्री पर साधा निशाना
कौन है खजांची ? नोटबंदी की लाइनों से निकला बच्चा, जो बना अखिलेश यादव की सियासत का चेहरा
IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आने की इनसाइड स्टोरी, क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे स्टार ऑलराउंडर?
चलती ट्रेन में फौजी वर्सेस टीटीई : टिकट पर विवाद बढ़ा तो भिड़े जवान, वीडियो वायरल
फाइनल की जंग: भारत और पाकिस्तान के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें महामुकाबला
तुम मर क्यों नहीं गई? सोनिया की किताब बनाम मेनका की 23 साल पुरानी आपबीती
कौन हैं लक्ष्य रायचंदानी? अफगानिस्तान के खिलाफ शतक से चूके पर भारत को पहुंचाया एशिया कप फाइनल में
BSNL का धमाकेदार तोहफा: अब सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा सिम और अनलिमिटेड कॉलिंग, ऑफर अगले साल तक बढ़ाया गया