अंडर-19 यूथ एशिया कप 2026 में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग अपने बल्ले से कोहराम मचा रहे हैं। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के लाडले बेटे ने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में एक और शानदार अर्धशतक जड़कर न केवल टीम को फाइनल में पहुंचाया, बल्कि आगामी आईपीएल मिनी ऑक्शन के लिए भी अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
सेमीफाइनल में दिखी आक्रामक बल्लेबाजी सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी भारतीय टीम के लिए आर्यवीर और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने बेहतरीन शुरुआत की। आर्यवीर ने महज 57 गेंदों में 51 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई, जिसने जीत की नींव रखी।
टूर्नामेंट में रनों का अंबार आर्यवीर इस टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 4 पारियों में 303 रन बनाए हैं। इसमें यूएई के खिलाफ खेली गई 160 रनों की ऐतिहासिक पारी और दो अर्धशतक शामिल हैं। इससे पहले वह नेपाल के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाकर भी चर्चा में आए थे, जो उनकी निरंतरता को दर्शाता है।
क्या IPL 2027 में दिखेंगे आर्यवीर? आर्यवीर के शानदार प्रदर्शन ने क्रिकेट विशेषज्ञों और आईपीएल फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले उनके नाम की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, अभी तक उनकी ओर से ऑक्शन में भाग लेने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए फ्रेंचाइजी उन पर दांव लगाने के बारे में सोच सकती हैं।
भारतीय टीम फाइनल में आर्यवीर और लक्ष्य राजेश (93 रन) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। भारतीय टीम ने 37वें ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब टीम इंडिया खिताबी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आर्यवीर ने पहले भी कूच बिहार ट्रॉफी में 297 रनों की पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
AARYAVIR SEHWAG COMPLETED FIFTY WITH A SIX 🥶 pic.twitter.com/UURB85jDMX
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 12, 2026
मुंबई लोकल में दरिंदगी: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से फेंका, गंवाया हाथ
फाइनल की जंग: भारत और पाकिस्तान के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें महामुकाबला
भोपाल में भावुक पल: बृजमोहन अग्रवाल ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी श्रद्धांजलि
सोलापुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: ट्रेनिंग विमान की हार्ड लैंडिंग से मचा हड़कंप, बाल-बाल बची महिला पायलट
शांति से वैश्विक संकट तक: दिल्ली में 12वें BRICS पार्लियामेंट्री फोरम में गूंजी ग्लोबल साउथ की आवाज
15 लाख का इनामी लतीफ भट और 2 विदेशी आतंकी: कुलगाम से किश्तवाड़ तक दहला जम्मू-कश्मीर, हाई अलर्ट जारी
अयोध्या दौरे पर अखिलेश की एंट्री: बिना माफी मांगे प्रवेश नहीं , संतों और भाजपा का तीखा तेवर
टॉक्सिक के इंटीमेट सीन्स पर सिद्धार्थ का क्या था रिएक्शन? कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी
झूठ की किताब : सोनिया गांधी के संस्मरण पर सिख नेताओं का कड़ा प्रहार, ऑपरेशन ब्लू स्टार पर छिड़ा विवाद
भारत ने पानी रोका तो मरियम नवाज को दिखीं सोने की नदियां , क्या वाकई पंजाब में बह रहा है खजाना?