बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में कॉफी विद करण 9 के सेट पर पहुंचे इस कपल ने कई राज खोले। इस दौरान कियारा ने अपनी फिल्म टॉक्सिक से जुड़े विवादों पर खुलकर बात की।
इंटीमेट सीन्स और सिद्धार्थ का रिएक्शन फिल्म टॉक्सिक में यश के साथ दिए गए इंटीमेट सीन्स को लेकर कियारा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इस पर सिद्धार्थ के रिएक्शन के बारे में पूछे जाने पर कियारा ने कहा, मैं सिद्धार्थ को बहुत अच्छी तरह समझती हूं। उन्हें इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों के बीच एक-दूसरे के काम को लेकर गहरी समझ और भरोसा है।
ट्रोलिंग पर सफाई क्यों नहीं दी? ट्रोलिंग के दौर में खामोश रहने पर कियारा ने कहा कि उन्होंने जान-बूझकर कोई सफाई नहीं दी। एक्ट्रेस ने बताया, मुझसे पहले भी कई दिग्गज अभिनेत्रियां जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन इस तरह के हालातों का सामना कर चुकी हैं। जब मैंने इंटरनेट पर चल रही बातें देखीं तो दुख हुआ, लेकिन जब लोग पहले से ही चीजों को गलत तरीके से देख रहे थे, तो मुझे सफाई देकर कुछ साबित करने की जरूरत महसूस नहीं हुई।
फिल्म की नाकामी पर छलका दर्द करण जौहर के सवाल पर कि टॉक्सिक के उम्मीदों पर खरा न उतरने पर उन्हें कैसा लगा, कियारा ने इसे दुखद बताया। उन्होंने कहा, एक टीम के तौर पर किसी ने नहीं सोचा था कि अच्छी ओपनिंग के बावजूद फिल्म इस तरह फ्लॉप होगी। हालांकि, मुझे खुशी है कि लोगों ने मेरे किरदार नादिया की तारीफ की, क्योंकि उस रोल के लिए मैंने अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर काम किया था।
दूसरी बार पैरेंट्स बनने की खुशी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा सिद्धार्थ और कियारा का निजी जीवन भी चर्चा में है। कपल जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाला है। फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े के घर जुलाई 2025 में पहली बेटी का जन्म हुआ था। अब दूसरे नन्हे मेहमान की खबर से फैंस और परिवार के बीच खुशी की लहर है। फिल्म फ्रंट पर, दोनों सितारे अपनी आने वाली बड़ी परियोजनाओं की तैयारियों में जुटे हैं।
kiara advani finally speaks up about the criticism she faced over her intimate scene in toxic. the way she handled the negativity with such grace and confidence, absolute queen behaviour pic.twitter.com/jnuqPDh5UQ
— z. (@marlboroadvv) November 11, 2026
वायरल वीडियो: ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहे थे आर्मी जवान, महिला TTE से तीखी बहस, मामला गरमाया
अर्शदीप का जाना आसान नहीं था : पंजाब किंग्स से विदाई पर नेस वाडिया का बड़ा बयान
मैं हाउस अरेस्ट पर हूं : सोनम वांगचुक का दावा, घर के बाहर तैनात किए गए बंदूकधारी जवान
पंजाब चुनाव 2027: AAP की दूसरी लिस्ट में बड़े बदलाव, कई मंत्रियों और विधायकों के कटे टिकट
सोलापुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसला ट्रेनर विमान
अब्दुल की पिटाई रोकने के रास्ते में दीवार न बनें , ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर इमरान मसूद का तीखा प्रहार
यूथ ओलंपिक में भारत का डबल धमाका : बॉक्सिंग रिंग में गुंजन ने रचा इतिहास, जीता पहला स्वर्ण पदक
फाइनल में फिर होगी महाजंग : अफगानिस्तान को रौंदकर भारत-पाकिस्तान खिताबी मुकाबले में आमने-सामने
भारत दौरे से ठीक पहले नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द, पीएम मोदी से सवाल पूछने पर जताई नाराजगी
समस्तीपुर में सड़क पर संग्राम : बच्चे की मौत के बाद भड़की भीड़, पुलिस पर तनी AK-47