पाकिस्तान इस वक्त भारी आर्थिक तंगी और बुनियादी जरूरतों के संकट से जूझ रहा है। खाने-पीने की चीजों के बाद अब पानी का संकट भी गहरा गया है। इस बीच, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज का एक अजीबोगरीब दावा चर्चा का विषय बन गया है।
मरियम नवाज ने दावा किया है कि पंजाब की पांचों नदियों में सोने के भंडार मिले हैं। इस्लामाबाद में आयोजित पाकिस्तान मिनरल्स इन्वेस्टमेंट फोरम 2026 के दौरान उन्होंने लोगों को सोने का एक नमूना दिखाते हुए कहा कि पंजाब की नदियों में शुद्ध सोना बह रहा है। उन्होंने इसे अपनी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया है।
मरियम ने इस खजाने को निकालने के लिए अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को पाकिस्तान आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात के ठोस सबूत हैं कि विशेष रूप से मियांवाली और अटक जिलों में नदियों की रेत और बजरी में भारी मात्रा में सोना और अन्य कीमती खनिज मौजूद हैं। फिलहाल, इन भंडारों की सटीक मात्रा का पता लगाने के लिए सर्वे का काम जारी है।
जैसे ही मरियम नवाज का यह बयान सामने आया, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग चुटकी ले रहे हैं कि जब भारत ने पानी की सप्लाई को लेकर सख्ती की, तो मरियम नवाज ने ध्यान भटकाने के लिए नदियों को ही गोल्ड माइन घोषित कर दिया। लोग इसे मुंगेरीलाल के हसीन सपने बताकर इस दावे का मजाक उड़ा रहे हैं।
अपने संबोधन में मरियम ने यह भी बताया कि पिछले ढाई सालों में पंजाब के खान और खनिज विभाग का राजस्व 10 अरब रुपये से बढ़कर 40 अरब रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वास्तव में सोने का खजाना है और सरकार विदेशी साझेदारों के साथ मिलकर इस क्षमता का पूरा लाभ उठाना चाहती है।
भले ही सरकार इसे अर्थव्यवस्था बदलने वाला कदम बता रही हो, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि बुनियादी ढांचे के घोर संकट और अंतरराष्ट्रीय ऋणों में डूबे पाकिस्तान के लिए इन दावों को हकीकत में बदलना एक बड़ी चुनौती है। क्या ये सच में सोना है या जनता का ध्यान भटकाने की एक और कोशिश, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।
*India 🇮🇳 stopped the water, but Punjab got an upgrade!
— برهان الدین | Burhan uddin (@burhan_uddin_0) November 12, 2026
All five rivers are now flowing with gold, according to Maryam Nawaz.
Who needs water when you have golden rivers? 😂 pic.twitter.com/fA2DKVk08S
5 हजार दो, फोन वापस लो: कानपुर से वायरल ऑडियो में चोर का बड़ा कबूलनामा
फाइनल की जंग: भारत और पाकिस्तान के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें महामुकाबला
IOA चुनाव: पीटी उषा और अश्विनी नचप्पा के बाद अब अभिनव बिंद्रा के तीखे सवालों से मची खलबली
मुंबई मेयर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल आते ही मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
30 गैलरी, 18 लाख वस्तुएं: दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, क्या होगा खास?
एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक नोट से हड़कंप: उड़ान भरने से ठीक पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया विमान
नकाब उतर चुका है! मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने के आरोपों से गरमाई बिहार की सियासत
श्रेयस अय्यर का कैप्टन कूल अवतार: डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के 30 साल पुराने रिकॉर्ड पर नजर
वायरल वीडियो: ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहे थे आर्मी जवान, महिला TTE से तीखी बहस, मामला गरमाया
10 फीट के जिंदा अजगर की पीठ को बच्चों ने बनाया झूला , हैरतअंगेज वीडियो देख कांप उठेगी रूह