मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक महिला यात्री के साथ घटी खौफनाक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। छेड़छाड़ का विरोध करने की सजा एक महिला को अपना हाथ गंवाकर चुकानी पड़ी है।
क्या है मामला? पीड़िता बोरीवली से विरार जा रही लोकल ट्रेन में सवार थी। उसने आरोप लगाया कि नायगांव के पास 53 वर्षीय आरोपी जितेंद्र हिरमुखे ने उसके साथ लगातार छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसका कड़ा विरोध किया और पूछा कि क्या उसके घर में मां-बहन नहीं हैं, तो आरोपी भड़क गया।
चप्पल से हुई झड़प और भयावह अंत विवाद बढ़ने पर महिला ने आरोपी को चप्पल से मारने की कोशिश की, जिसके जवाब में आरोपी ने भी हमला किया। इसके बाद आरोपी ने महिला को धक्का दे दिया। महिला दो डिब्बों के बीच खाली जगह में जा गिरी। ट्रेन की गति के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अपना एक हाथ गंवाना पड़ा। उसके सिर में भी गहरी चोट आई, जिसके लिए 16 टांके लगाने पड़े।
CCTV में कैद आरोपी की बेफिक्री घटना के बाद आरोपी जितेंद्र हिरमुखे मौके से फरार हो गया था, जिसका CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में वह रेलवे प्लेटफॉर्म पर काफी बेफिक्र अंदाज में चलता दिख रहा है। फुटेज में वह यात्रियों के बीच से गुजरता है, बातचीत करता है और एक पल के लिए अपना माथा पकड़ता भी नजर आता है। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता का दर्द और परिवार की मांग अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने रोते हुए कहा, मेरी पूरी जिंदगी बर्बाद हो गई। मैं अपने परिवार का एकमात्र सहारा थी, अब एक हाथ से सब कुछ कैसे संभालूंगी? पीड़िता के परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। वे मांग कर रहे हैं कि आरोपी पर हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) की धारा जोड़ी जाए।
सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल इस घटना ने मुंबई लोकल में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार ने इस मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए राजनीतिक दलों से भी मदद ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान सभी आवश्यक पहलुओं पर गौर किया जा रहा है और कानूनी धाराओं को मजबूत किया जाएगा।
#WATCH | Mumbai Local Train Incident: Woman Loses Left Arm, Receives 16 Stitches After She Objects To Man s Bad Touch , Gets Pushed Off Coach
— Free Press Journal (@fpjindia) November 12, 2026
Read more: https://t.co/iMU3c6aKcy#MumbaiNews #MumbaiLocalTrain #womenssafety pic.twitter.com/3o2IYmO97V
कानपुर: शादी से इनकार करने पर ट्रक के आगे लेटी प्रेमिका, सड़क पर चला घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा
यूपी में मौसम का अनोखा मिजाज: सुबह-शाम ठिठुरन, दोपहर में गर्मी, जानें अगले 7 दिनों का हाल
छठ से पहले यमुना में मछली पॉलिटिक्स : क्या साजिश है या प्रदूषण का नतीजा?
प्रैक्टिस सेशन में ईशान किशन ने मोहम्मद सिराज को ललकारा: फुटबॉल चैलेंज में रनाल्डो के नाम पर छिड़ी जंग
महज एक मंजिल का फासला और छिड़ गई जंग: 25 किलो के पार्सल पर पोर्टर और ग्राहक भिड़े
शिमला: डीसी ऑफिस में बंदरों का नोट वाला खेल , बुजुर्ग की जीवनभर की कमाई हवा में उड़ाई
डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी, पीएम मोदी बोले- किसानों पर नहीं डाला बोझ
मैं 20 साल से भुगत रहा हूं... , इमरान हाशमी ने अपनी सीरियल किसर इमेज के लिए डायरेक्टर को ठहराया जिम्मेदार
IPL 2027: ट्रेड विंडो में ऐतिहासिक उलटफेर, हार्दिक-पंत समेत 10 बड़े खिलाड़ियों ने बदली अपनी जर्सी
किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या: 2 का बदला 4 से लिया जाए , बीजेपी विधायक की गृहमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग