महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। एक ट्रेनिंग विमान ने जैसे ही रनवे को छुआ, उसकी हार्ड लैंडिंग हुई और वह रनवे पर ही फंस गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
अकेली उड़ान भर रही थी स्टूडेंट पायलट घटना के समय विमान में कोई ट्रेनर या इंस्ट्रक्टर मौजूद नहीं था। रेडबर्ड एविएशन ट्रेनिंग एकेडमी के अनुसार, विमान को एक महिला स्टूडेंट पायलट उड़ा रही थी। वह अपनी सोलो क्रॉस-कंट्री उड़ान पर थी, तभी लैंडिंग के दौरान विमान अनियंत्रित होकर रनवे पर फंस गया।
प्रशासन और बचाव दल मौके पर तैनात दोपहर करीब ढाई बजे हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां तुरंत रनवे पर पहुंच गईं। विमान फंसने के कारण कुछ समय के लिए परिचालन प्रभावित रहा, लेकिन पायलट पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है।
क्या होती है सोलो क्रॉस-कंट्री फ्लाइट? पायलट ट्रेनिंग का यह एक चुनौतीपूर्ण चरण होता है। इसमें ट्रेनी पायलट को बिना किसी इंस्ट्रक्टर के अकेले विमान उड़ाना होता है। इसमें एक एयरपोर्ट से उड़ान भरकर दूसरे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करना होता है। इसका उद्देश्य यह परखना होता है कि भविष्य का पायलट दबाव में अकेले विमान संभालने में सक्षम है या नहीं।
हार्ड लैंडिंग और क्रैश लैंडिंग में अंतर विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ड लैंडिंग तब होती है जब विमान सामान्य से अधिक गति या गलत कोण पर जमीन से टकराता है। इसमें लैंडिंग गियर और पहियों पर भारी दबाव पड़ता है, जिससे विमान फंस सकता है या उछल सकता है, लेकिन जान का जोखिम कम होता है। इसके विपरीत, क्रैश लैंडिंग तब होती है, जब इंजन फेल होने या आग लगने जैसी गंभीर आपात स्थिति में विमान को जबरन उतारना पड़ता है। क्रैश लैंडिंग में खतरा कहीं अधिक होता है।
#Solapur: सोलापूर विमानतळावर गुरुवारी दुपारी साडेदोनच्या सुमारास प्रशिक्षणार्थी विमान घसरल्याची प्राथमिक माहिती समोर आली आहे.
— AIR News Mumbai, आकाशवाणी मुंबई (@airnews_mumbai) November 12, 2026
घटनेची माहिती मिळताच जिल्हा प्रशासन, पोलीस आणि रुग्णवाहिका घटनास्थळी दाखल झाल्या आहेत.#SolapurAirport #AircraftIncident #TraineeAircraft… pic.twitter.com/C2n9jcamfs
छुट्टियों का नया कैलेंडर: यूपी में तारीख बदली, दिल्ली में छठ पर रहेगी मौज
छठ यात्रियों के लिए राहत: दिल्ली से पटना के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और बुकिंग की जानकारी
किश्तवाड़ में दहला देने वाली वारदात: लापता दो SPOs के गोलियों से छलनी शव बरामद, आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज
जयपुर एयरपोर्ट पर अब होगा राजस्थान सरकार का अपना स्टेट टर्मिनल, वीआईपी मूवमेंट के लिए बदली जाएगी व्यवस्था
IND vs NZ: सीरीज पर कब्जे के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब और कहां देखें चौथा वनडे
पंजाब में AAP का मिशन 2027 : दूसरी लिस्ट में 3 विधायकों के कटे पत्ते, नए चेहरों और दिग्गजों पर बड़ा दांव
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का जलवा बरकरार, सेमीफाइनल में अर्धशतक ठोक IPL ऑक्शन की बढ़ाई हलचल
समस्तीपुर में सड़क पर संग्राम : बच्चे की मौत के बाद भड़की भीड़, पुलिस पर तनी AK-47
जमीन कब्जे के आरोपों पर घिरीं बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर, पिता पर लगे गंभीर आरोपों को बताया निराधार
क्या बिहार में फिर होगा खेला ? दिल्ली से आ रहे नेताओं ने बढ़ाई हलचल