प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया जगत के दिग्गजों और पत्रकारों के साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया और देश के भविष्य के लिए एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया।
मीडिया के साथ पुराना नाता पीएम मोदी ने मीडियाकर्मियों के साथ अपने पुराने जुड़ाव को साझा करते हुए कहा कि वे प्रेस रिलीज के दौर से लेकर आज के इंस्टाग्राम रील के युग तक के गवाह रहे हैं। उन्होंने हंसी-मजाक में पुरानी यादें ताजा कीं, जब पत्रकार उनके गुजरात का मुख्यमंत्री बनने की खबर पहले से ही जान गए थे। उन्होंने कहा कि समय के साथ भूमिकाएं बदलती हैं, लेकिन मीडिया और सरकार के बीच का सौहार्दपूर्ण रिश्ता आज भी कायम है।
विकसित भारत की स्पष्ट डेडलाइन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज देश एक स्पष्ट डेडलाइन के साथ काम कर रहा है और वह डेडलाइन है—वर्ष 2047। उन्होंने स्पष्ट किया कि आजादी के 100 साल पूरे होने से पहले भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना हमारा सामूहिक लक्ष्य है।
छोटे लक्ष्य, बड़े सपने विकसित भारत के विजन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि 2047 का मतलब यह नहीं है कि हमें तब तक हाथ पर हाथ धरे बैठना है। उन्होंने आजादी के आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पूर्ण स्वराज के बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे संकल्पों के जरिए हासिल किया गया था, वैसे ही भारत विकास के छोटे-छोटे लक्ष्यों को पूरा करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचेगा।
त्योहारों की शुभकामनाएं इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली और आगामी छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उनहोंने कहा कि छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और देश में सकारात्मकता का माहौल है।
#WATCH | BJP National President Nitin Nabin hosts Deepawali Milan in the presence of Prime Minister Narendra Modi at the BJP central office in New Delhi
— ANI (@ANI) November 12, 2026
Union Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh and Union Minister of Health and Family Welfare JP Nadda also… pic.twitter.com/KHo2RbayUq
शोरूम बेचकर पिता ने बनाया क्रिकेटर , 17 साल के ईशान सूद की गेंदबाजी से थर्राए बल्लेबाज
टॉक्सिक के इंटीमेट सीन्स पर सिद्धार्थ का क्या था रिएक्शन? कियारा आडवाणी ने तोड़ी चुप्पी
पंजाब चुनाव: आम आदमी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, कहा- यह सत्ता का नहीं, भविष्य का चुनाव
ओवैसी-चंद्रशेखर की दोस्ती पर सपा का हमला: कहा- BJP के इशारे पर हो रही राजनीति
यूपी की सियासत में तीसरा मोर्चा : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से क्या बदलेगा 2027 का चुनावी गणित?
जयपुर एयरपोर्ट पर अब होगा राजस्थान सरकार का अपना स्टेट टर्मिनल, वीआईपी मूवमेंट के लिए बदली जाएगी व्यवस्था
विकसित भारत का संकल्प: 2047 की डेडलाइन के साथ आगे बढ़ रहा देश – PM मोदी
केजरीवाल को मिली धमकी फर्जी: बिश्नोई गैंग नहीं, रोहतक से रची गई साजिश
IND vs NZ: सीरीज पर कब्जे के लिए तैयार टीम इंडिया, जानिए कब और कहां देखें चौथा वनडे
अर्लिंग्टन कब्रिस्तान में रक्षा मंत्री हेगसेथ को सैनिक ने लगाई फटकार, फोटो खिंचवाने के दौरान मचा था शोर