अल अमीरात में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में यूं तो कई युवा खिलाड़ियों पर नजरें हैं, लेकिन चंडीगढ़ के 17 साल के तेज गेंदबाज ईशान सूद ने अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है। इस टूर्नामेंट में ईशान फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर उभरे हैं।
सेमीफाइनल में बरपाया कहर अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में ईशान सूद ने अपनी धारदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने मैच में 3 अहम विकेट चटकाए, जिसके चलते अफगानी टीम 227 रन ही बना सकी। ईशान ने अबिदुल्लाह नदराजन, सेट बल्लेबाज शाह फैसल रहीमी (51 रन) और मोहम्मद अली को पवेलियन भेजा।
टूर्नामेंट में ईशान का जलवा ईशान का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में लाजवाब रहा है। उन्होंने नेपाल के खिलाफ 18 रन देकर 3 विकेट, पाकिस्तान के खिलाफ 1 विकेट और यूएई के खिलाफ 37 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। भारत के खेले गए 4 में से 3 मैचों में ईशान ही सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं।
पिता का त्याग और ईशान की मेहनत ईशान की सफलता के पीछे उनके पिता धीरज सूद का बड़ा संघर्ष है। जब ईशान 13 साल के थे, तब उनके पिता ने अपने बेटे के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए अपना गारमेंट शोरूम तक बेच दिया था। इससे पहले ईशान के बड़े भाई का करियर चोट के कारण रुक गया था, जिसके बाद पिता ने सारा ध्यान ईशान पर केंद्रित कर दिया।
टेक्नोलॉजी से सीखी बारीकियां 6 फीट 4 इंच लंबे ईशान को ग्लेन मैक्ग्रा जैसे दिग्गज गेंदबाज पसंद हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि ईशान ने गेंदबाजी की तकनीक, लाइन-लेंथ और यॉर्कर जैसी स्किल्स को गूगल और चैट जीपीटी की मदद से सीखा। पिता के साथ घंटों वीडियो देखकर और घर पर कड़ी प्रैक्टिस करके उन्होंने खुद को इस स्तर पर तैयार किया है। अब उनकी यह मेहनत अंतरराष्ट्रीय मंच पर रंग ला रही है।
THE FIRST BREAKTHROUGH! 🎯
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 12, 2026
Ishan Sood gets Abidullah Nadarjan’s wicket to draw first blood for India! 💥
Watch #AFGvIND in the DP World Men s U19 Asia Cup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/zkIjS3YBmx
एशिया कप सेमीफाइनल: ईशान सूद की घातक गेंदबाजी, अब आर्यवीर सहवाग के कंधों पर फाइनल का दारोमदार
क्या बड़ी फिल्मों के लिए छोटी फिल्मों का गला घोंटा जा रहा? पायर विवाद पर AICWA सख्त
श्रेयस अय्यर का कैप्टन कूल अवतार: डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के 30 साल पुराने रिकॉर्ड पर नजर
आदमपुर में भव्य बिश्नोई-IAS परी का गृह प्रवेश : जड़ों की ओर लौटी सियासत, भावुक हुए भव्य
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सेना को दो टूक: युद्ध के लिए हमेशा रहें तैयार, सरप्राइज एलिमेंट ही दिलाएगा जीत
डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी, पीएम मोदी बोले- किसानों पर नहीं डाला बोझ
10 साल की प्रेम कहानी का खूबसूरत अंजाम: प्रिया भवानी शंकर ने रचाई शादी
महज एक मंजिल का फासला और छिड़ गई जंग: 25 किलो के पार्सल पर पोर्टर और ग्राहक भिड़े
छठ से पहले यमुना में मरी मछलियों पर घमासान: भाजपा-आप में आरोप-प्रत्यारोप, पुलिस तक पहुंचा मामला
यूपी में दलित-मुस्लिम का नया सियासी गेम प्लान : ओवैसी-चंद्रशेखर ने बनाया सामाजिक परिवर्तन मोर्चा , जानें क्या है समीकरण?